Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tughlakabad vidhan sabha Chunav Result: आप ने लगाई जीत की हैट्रिक, भाजपा प्रत्याशी को दी मात

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 04:03 PM (IST)

    Tughlakabad Chunav result दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों सहित Tughlakabad election Result के नतीजे शनिवार को आ गए। वोटों की गिनती के बाद इस सीट के नत ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi chunav Result: तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर फिर से आप की जीत।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tughlakabad vidhan sabha Election Result 2025: दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की तुगलकाबाद विधानसभा सीट (Tughlakabad vidhan sabha seat) पर वापसी के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी बेकरार थी।

    लेकिन यहां से तीसरी बार आप के सहीराम पहलवान ने जीत दर्ज की है। सहीराम ने भाजपा के रोहतास बिधूड़ी को हरा दिया। वहीं पर कांग्रेस ने वीरेंद्र बिधूड़ी को उतारा था। इस सीट पर कांग्रेस 1998 के बाद वापसी नहीं कर पाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पर AAP ने फिर से सहीराम पहलवान (Sahiram Pehalwan) पर भरोसा जताया था। जो सही साबित हुई। जबकि BJP ने रोहतास बिधूड़ी को तो कांग्रेस ने वीरेंद्र बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसे में यहां पर मुकाबला दिलचस्प हुआ। इस सीट को आम आदमी पार्टी ने 2015 में भारतीय जनता पार्टी से छीना था। तब से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भी यहां पर जीत की बाट जोह रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी बदले थे। जिसका फायदा उन्हें नहीं मिला। 

    क्या था पिछले चुनाव का परिणाम?

    पिछले विधानसभा चुनाव में तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान ने भारतीय जनता पार्टी के विक्रम बिधूड़ी को 13,758 वोट से हराया था। आम आदमी पार्टी को 58,905 और भारतीय जनता पार्टी को 45,147 वोट मिले थे। कांग्रेस के शुभम शर्मा को महज 1,342 वोट मिली थी।