विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों के दिल्ली कूच से ट्रेन परिचालन बाधित, अमृतसर जाने वालों की बढ़ी परेशानी; तीन गुना हुआ फ्लाइट का किराया

Published: Thu, 15 Feb 2024 09:32 AM (GMT+05:30)

किसानों के दिल्ली कूच का असर सड़क रेल और हवाई यातायात पर दिख रहा है। सड़क मार्ग अवरुद्ध रहने के ...और पढ़ें

किसानों के दिल्ली कूच से अमृतसर के लिए ट्रेन परिचालन बाधित, अमृतसर जाने वालों की बढ़ी परेशानी
किसानों के दिल्ली कूच से अमृतसर के लिए ट्रेन परिचालन बाधित, अमृतसर जाने वालों की बढ़ी परेशानी

HighLights

  1. विमान कंपनियों ने बढ़ा दिया तीन गुना तक किराया
  2. अमृतसर शताब्दी सहित पंजाब जाने वाली अन्य ट्रेनों में नहीं मिल पा रहा कंफर्म टिकट

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। किसानों के दिल्ली कूच पर अड़े रहने और रेलवे लाइन बाधित करने की चेतावनी का असर ट्रेनों की आवाजाही पर दिखने लगी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को अमृतसर से लुधियाना के बीच कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

इससे दिल्ली से अमृतसर आने जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें अमृतसर नहीं जाएंगी।

विमान कंपनियों ने बढ़ा दिया तीन गुना तक किराया

सड़क मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण यात्रियों के लिए रेलमार्ग व हवाई मार्ग का विकल्प बचा है। भीड़ का लाभ उठाकर विमान कंपनियों ने किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। इस स्थिति में अमृतसर तक ट्रेन नहीं जाने से यात्री परेशान हैं।

नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12031) और शान-ए-पंजाब (12497) बृहस्पतिवार को ब्यास तक जाएगी। वापसी दिशा में अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी (12032) और शान-ए-पंजाब (12498) लुधियाना से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

किसानों के दिल्ली कूच के कारण सड़क मार्ग बाधित होने के बाद से अमृतसर शताब्दी सहित पंजाब जाने वाली अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी पंजाब व हरियाणा सरकार के साथ संपर्क में हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोई कदम उठाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।