यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली जाने वाली ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित, लोगों को भारी असुविधा
दिल्ली आने वाली पूर्व दिशा की कई ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष 16 घंटे से ज्यादा लेट है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा गरीब रथ 13.45 घंटे और पटना विशेष 8.55 घंटे की देरी से रवाना होगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली आने वाली पूर्व दिशा की कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष 16.15 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अनुसार इसके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।
आनंद विहार टर्मिनल से यह सुबह सवा पांच बजे चलती है, लेकिन शुक्रवार को 13.45 घंटे के विलंब से शाम सात बजे चलेगी। इसमें और विलंब होने की भी संभावना जताई जा रही है। नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष पौने दो घंटे और आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष एक घंटे के देरी से चलेगी।
देरी से दिल्ली पहुचंने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन-विलंब से
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष (05577) 16.15 घंटे
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस-साढ़े चार घंटे
मधुपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट -तीन घंटे
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर-दो घंटे
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस-तीन घंटे
हलदिया-आनंद विहार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस-ढाई घंटे
सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे
चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस-साढ़े पांच घंटे
बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563)-साढ़े छह घंटे
दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569)-साढ़े सात घंटे
पटना-नई दिल्ली विशेष (04087)-10 घंटे
सहरसा-अमृतसर गरीब रथ-छह घंटे
दिल्ली से विलंब से रवाना होने वाली ट्रेनेंः-
ट्रेन-विलंब से
आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष (05578)-13.45 घंटे
नई दिल्ली-पटना विशेष (04088)-8.55 घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष (04214) - एक घंटे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।