Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनों का समय देखकर ही घर से निकलें, सहरसा गरीब रथ 10:45 घंटे की देरी से होगी रवाना

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 11:46 AM (IST)

    नई दिल्ली में लंबी दूरी और लोकल ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव हुआ। आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष 10 घंटे से ज्यादा लेट थी। दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष भी आठ घंटे की देरी से आई। लोकल ट्रेनें भी 15 मिनट से आधे घंटे तक लेट रहीं जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई।

    Hero Image
    सहरसा गरीब रथ 10.45 घंटे के विलंब से रवाना होगी

    राज्य ब्यूरो, जागरण. नई दिल्लीः लंबी दूरी व लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण शुक्रवार को भी यात्री परेशान रहे। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा में कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह सवा पांच बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष (05578) 10.45 घंटे के विलंब से शाम चार बजे चलेगी। दोपहर 12.15 बजे चलने वाली नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष (02570) 2.55 घंटे के विलंब से अपराह्न 3.10 बजे रवाना होगी।

    लंबी दूरी के साथ ही कई लोकल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। बुलंदशहर-तिलकब्रिज एमईएमयू व पानीपत-गाजियाबाद एमईएमयू लगभग एक घंटे, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू लगभग सवा एक घंटे, पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू 45 मिनट और मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, बल्लबगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, कई अन्य लोकल ट्रेनें भी 15 मिनट से आधे घंटे की देरी से चल रही हैं।

    देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें

    • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569)-आठ घंटे
    • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563)-साढ़े छह घंटे
    • सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस-चार घंटे
    • गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस-ढाई घंटे
    • भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस-ढाई घंटे
    • सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष-13 घंटे
    • बलिया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (04055)-पौने सात घंटे
    • गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस-चार घंटे
    • यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-पौने आठ घंटे
    • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस-पौने चार घंटे
    • दरभंगा-पुरानी दिल्ली विशेष (04011)-13.30 घंटे

    comedy show banner
    comedy show banner