दिल्ली के राम बाजार में कर्मचारी का लाश मिलने से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित राम बाजार क्लॉथ मार्केट में एक कर्मचारी साहिल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और वे साथ रहने वाले युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। साहिल के साथ रहने वाले युवकों ने बताया कि रात में उसे एक फोन आया था जिसके बाद वह परेशान था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चांदनी चौक स्थित राम बाजार क्लॉथ मार्केट में काम करने वाले एक कर्मचारी का शव शुक्रवार सुबह फंदे पर लटका मिला। उसके साथ रहने वाले युवकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस साथ रहने वाले युवकों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यूपी प्रतापगढ़ के साहिल के रूप में हुई है।
वह राम बाजार क्लाथ मार्केट में कपड़ा व्यापारी पवन कुमार के यहां नौकरी करता था। जांच में पता चला है कि साहिल के साथ तीन और युवक रहते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि साहिल के पास रात में कोई फोन आया था।
जिसके बाद से वह परेशान हो गया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक युवक मोटर चलाने गया तो उसने साहिल फंदे पर साहिल को लटका देखा, जिसे देख उसने शोर मचाया।
पुलिस पता लगा रही है कि साहिल के पास किसका फोन आया था और उसने यह कदम क्यों उठाया। वहीं पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं आपसी झगड़े में तीनों ने ही तो हत्या कर उसे फंदे पर तो नहीं लटका दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।