विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Traffic Advisory: बुराड़ी के आसपास कई मार्ग बंद, वाहनों के लिए डाइवर्जन भी लागू; पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी

Published: Sun, 08 Sep 2024 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2024 08:09 PM (IST)

Delhi Traffic Update बाहरी दिल्ली के बुराड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है। बुराड़ी में ...और पढ़ें

बुराड़ी के आसपास कई मार्ग बंद, वाहनों के लिए डाइवर्जन भी लागू
बुराड़ी के आसपास कई मार्ग बंद, वाहनों के लिए डाइवर्जन भी लागू

HighLights

  1. बाहरी दिल्ली के बुराड़ी में रहेगा ट्रैफिक डाइवर्जन, कई मार्ग बंद।
  2. गणेश महोत्सव के चलते की गई है सुरक्षा-व्यवस्था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लाल बाग का राजा ट्रस्ट, दिल्ली की ओर से बुराड़ी के निरंकारी समागम के पास गणपति पूजा महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। अभी बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज हनुमंत कथा कर रहे हैं, जो 11 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 12 से 17 सितंबर तक आचार्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी श्री राम कथा का पाठ करेंगे। इस महोत्सव के चलते यातायात भी काफी प्रभावित रहेगा। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

इन रास्तों के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

अरिहंत मार्ग पर मुकुंदपुर चौक से आजादपुर चौक (दोनों कैरिजवे पर), आउटर रिंग रोड पर बुराड़ी चौक से मुकुंदपुर चौक (दोनों कैरिजवे पर), शांति स्वरूप त्यागी मार्ग से भाई परमानंद मार्ग (बुराड़ी चौक से परमानंद कॉलोनी) पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डायवर्जन पॉइंट (आवश्यकतानुसार)

  • योगराज कॉलोनी के पास भाई परमानंद मार्ग पर लाल बत्ती।
  • आलम बांध रोड (बुराड़ी डीडीए ग्राउंड के सामने)

इन मार्गों पर जाने से बचें

  • शांति स्वरूप त्यागी मार्ग और भाई परमानंद मार्ग (बुराड़ी चौक से किंग्सवे कैंप चौक तक)
  • आउटर रिंग रोड (बुराड़ी चौक से मुकुंदपुर चौक कैरिजवे तक)
  • अरिहंत मार्ग पर मुकुंदपुर चौक से आज़ादपुर चौक तक (दोनों कैरिजवे)
  • शाह आलम बांध मार्ग

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वो इन रास्तों से बचकर चलें या बाईपास का प्रयोग करें। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सार्वजनिक परिवहन) का प्रयोग करें। ट्रेन, फ्लाइट लेने वाले लोग पर्याप्त समय निकाल कर घर से निकलें। साथ ही लोगों से धैर्य रखने की अपील की है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बुराड़ी स्थित डीडीए ग्राउंड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के करीब तीन हजार जवान तैनात किए गए हैं। बाहरी, उत्तरी-पश्चिमी व बाहरी-उत्तरी इन तीन जिला के पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

पांच दिवसीय इस दिव्य दरबार की सुरक्षा में 10 पुलिस उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त, 30 एसीपी व 107 इंस्पेक्टर भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है, एक कंट्रोल रूम से इन कैमरों की निगरानी रखी जाएगी।