Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Route Diversion in Delhi: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली में कई जगह रूट डायवर्जन

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jan 2020 05:41 PM (IST)

    Route Diversion in Delhi बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते दोपहर बाद दो बजे से रात साढ़े नौ बजे से कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Route Diversion in Delhi: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली में कई जगह रूट डायवर्जन

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Route Diversion in Delhi : बुधवार को होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते दोपहर बाद दो बजे से रात साढ़े नौ बजे से कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कई रूट पर डीटीसी बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि विजय चौक पर किसी भी प्रकार के वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद से कृषि भवन के बीच वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रायसीना रोड पर कृषि भवन से विजय चौक की तरफ वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। दाराशिकोह रोड, कृष्णा मैनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद से विजय चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। राजपथ पर विजय चौक से सी-हैक्सागॉन के बीच सिर्फ पैदल लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बसों के लिए यह होगी डायवर्जन व्यवस्था

    1.  शांति पथ मार्ग और सरदार पटेल मार्ग से केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस आने वाली बसें पंचशील मार्ग-वंदे मातरम मार्ग-शंकर रोड होते हुए पार्क स्ट्रीट की तरफ जाएंगी।
    2.  केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें उद्यान मार्ग पर रुक जाएंगी और यहां से काली बाड़ी मार्ग-मंदिर मार्ग से शंकर रोड होते हुए जाएंगी।
    3.  कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग-काली बाड़ी मार्ग-जीपीओ-बाबा खड़ग सिंह मार्ग होते हुए जाएंगी। यहां से भगत सिंह मार्ग-पेशवा रोड-मंदिर मार्ग-शंकर रोड और वंदे मातरम मार्ग होते हुए वापस आएंगी।
    4.  दक्षिणी दिल्ली से तुगलक रोड होकर कनॉट प्लेस आने वाली बसें अरबिंदो चौक से सफदरजंग रोड-कमल अतातुर्क मार्ग-पंचशील मार्ग-सिमोन बॉलिवर मार्ग होते हुए जाएंगी।
    5.   मंडी हाउस और फरोजशाह रोड से बाराखंभा होते हुए कनॉट प्लेस जाने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी। यहां से कस्तूरबा गांधी मार्ग होते हुए वापस जाएंगी।
    6.  शाहजहां रोड से कनॉट प्लेस जाने वाली बसें सी-हैक्सागॉन-केजी मार्ग होते हुए शिवाजी स्टेडियम जाएंगी।

     सर्वोदय कन्या विद्यालय के बच्चे सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत

    गणतंत्र दिवस पर रविवार आयोजित परेड में असम की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी में सर्व धर्म समभाव की थीम पर राज्य के सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को दिखाया गया था। वहीं, दिल्ली के जनकपुरी में बी-ब्लॉक स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय के बच्चों को सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की कुल छह झांकियों में से जल शक्ति मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल की झांकियों को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।