Delhi Traffic Diversion: दिल्ली में ताजिया जुलूस निकलने से यातायात रहेगा प्रभावित, एडवाइजरी में देखें कहां रहेगा डाइवर्जन
दिल्ली में आज कई जगहों पर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इस वजह से कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिससे यह पता चल सकेगा कि कहां-कहां रोड बंद रहेगा और कहां यातायत डाइवर्जन किया गया है। सबसे बड़ा जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नई दिल्ली होते हुए कर्बला पर संपन्न होगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Moharram: मोहर्रम को लेकर शहर में आज ताजिया जुलूस (Tajia Julus) निकाला जाएगा। सबसे बड़ा जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नई दिल्ली होते हुए कर्बला पर संपन्न होगा। इस दौरान कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहेगा। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
एडवाइजरी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे छत्ता शहजाद, कलां महल से ताजिया जुलूस निकाला जाएगा और ये कमरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, हौज काजी आदि के कई रास्तों से निकलेगा और इसी रास्ते से वापस जाएगा।
इन रास्तों से भी गुजरेगा एक जुलूस
इसके अलावा एक अन्य जुलूस पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद के रास्तों से होकर गुजरेगा। वापसी में भी इसी रास्ते से इस जुलूस को निकाला जाएगा। इसके अलावा निजामुद्दीन, ओखला व महरौली आदि से निकलने वाले ताजिए सीधे कर्बला, जोर बाग पहुंचेंगे।
11 बजे से शुरू होगा ताजिया जुलूस
ताजिया जुलूस बुधवार सुबह 11 बजे से शुरुआत होकर, कलां महल में एकत्र होकर कर्बला, जोर बाग के लिए आगे बढ़ेगा जिसके चलते देशबंधु गुप्ता रोड पर चलने वाले और अजमेरी गेट और उससे आगे जाने वाली सिटी बसों को आरामबाग में ही रोका जाएगा। वहीं, चित्रगुप्त रोड-पहाड़गंज के रास्ते से यह बसें वापस लौटेंगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली बसों को भी आरामबाग पर समाप्त किया जाएगा। कनॉट प्लेस और कंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें रानी झांसी रोड, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट से होकर उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और कालीबाड़ी मार्ग के रास्ते से वापस चलेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।