Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Late Trains: आज दिल्ली से ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट विशेष, कई ट्रेनें चल रही लेट; देखें लिस्ट

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:44 AM (IST)

    Late Trains यह विशेष ट्रेन सुबह ढाई घंटे की देरी से सुबह आठ बजे की जगह 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए रवाना होगी। दक्षिण दिशा से आने वाली केरल एक्सप्रेस आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। बिहार से आने वाली कई ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं।

    Hero Image
    आज दिल्ली से ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट विशेष (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आज सोमवार को दिल्ली पहुंचने व यहां से यात्रा शुरू करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बनी रही, क्योंकि लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

    लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक की देरी से चल रही है जिससे दैनिक यात्री परेशान हैं। पटना से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली सुपरफास्ट विशेष ट्रेन पौने चार घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण वापसी दिशा में इसके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह विशेष ट्रेन सुबह ढाई घंटे की देरी से सुबह आठ बजे की जगह 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए रवाना होगी। दक्षिण दिशा से आने वाली केरल एक्सप्रेस, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। बिहार से आने वाली कई ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं।

    देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें

    • तिरुअनंतपुरम-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-            साढ़े पांच घंटे
    • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-          साढ़े चार घंटे
    • विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस-     सवा चार घंटे
    • वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-        साढ़े तीन घंटे
    • हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस-                पौने दो घंटे
    • बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस-            पौने दो घंटे
    • जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-    पौने दो घंटे
    • योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस-         सवा घंटे
    • पुरी-योगनगरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस-                     चार घंटे
    • मथुरा -गाजियाबाद मेमू-                                         एक घंटा

    Also Read-

    comedy show banner