Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दिल्ली की महिलाएं सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ', सीएम रेखा गुप्ता ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Updated: Mon, 19 May 2025 11:23 PM (IST)

    दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा ने रेखा गुप्ता और वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में सिंदूर यात्रा निकाली जिसमें स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। रेखा गुप्ता ने सेना को नमन करते हुए जनता को सेना के साथ बताया। चांदनी चौक में प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने सेना के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Hero Image
    दिल्ली की महिलाएं सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ: रेखा गुप्ता।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में कनॉट प्लेस में महिलाओं के साथ सिंदूर यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिथी श्रीनिवासन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हम सभी बहनों की ओर से देश की सेना को नमन करते हैं। दिल्ली में निकाली जा रही सिंदूर यात्रा के माध्यम से महिलाएं यह संदेश दे रही है कि आज पूरी दिल्ली की जनता भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सैन्य बलों के साथ खड़ी है।

    सरकार और सेना बेटी और मां की सुरक्षा में तैनात रहेगी: रेखा गुप्ता

    श्रीमति स्मृति ईरानी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतिक और प्रतिज्ञा है। यह महज अभियान नहीं बल्कि हमारी सेना का आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि जब जब आप हमारे देश की महिलाओं की ओर देखेंगे, पूरा राष्ट्र, भारत की सरकार और सेना हर उस बेटी और मां की सुरक्षा में तैनात मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी महिलाओं एवं उन सभी माता-बहनों को नमन करते हैं जिनके बेटे आज सीमा पर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी सेना सरहद पर है इसलिए हमरी माता बहनों की सिंदूर सुरक्षित है।

    चांदनी चौक में निकली तिरंगा यात्रा

    चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में गौरी शंकर मंदिर से फतेहपुरी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद दिल्लीवालों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना और देश के प्रति आभार व्यक्त किया और भारतीय सैन्य बल के पराक्रम की प्रशंसा की।

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्षद विकेश सेठी, मनोज जिंदल व कमल बागड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल भाटिया व अरविंद गर्ग, पूर्व प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी और पूर्व महापौर सरदार अवतार सिंह आदि सम्मलित हुए।