Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में अवैध रूप से रहने पर तीन नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, वीजा अवधि समाप्त होने पर हुई कार्रवाई

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 03:30 AM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सागरपुर और पालम इलाके से तीन नाइजीरियाई नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरी करके उन्हें FRRO भेज दिया है ताकि उन्हें वापस उनके देश भेजा जा सके। गिरफ्तार किए गए लोग पर्यटक वीजा पर भारत आए थे और दिल्ली-एनसीआर में काम कर रहे थे।

    Hero Image
    अवैध रूप से रह रहे तीन नाइजीरियन नागरिक पकड़े।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सागरपुर और पालम इलाके में अवैध रूप से रह रहे तीन नाइजीरियन नागरिकों को पकड़ा है। इनके वीजा काफी पहले समाप्त हो चुके थे।

    पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें वापस इनके देश भेजने के लिए एफआरआरओ में भेज दिया है। पकड़े गए नाइजीरियन नागरिकों की पहचान इलोउमुनो गेब्रियल, चिनेडु पालिनस और सुन्नुसी सानी के रूप में हुई है।

    पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को पालम और सागरपुर इलाके में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे नाइजीरियन नागरिक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों यहां पर्यटक और बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। जांच करने पर पता चला कि इनके वीजा समाप्त हो चुके हैं और ये लोग यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। इन्होंने पुलिस को बताया कि ये लोग दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में हाउसकीपिंग का काम कर रहे थे और यहां द्वारका में रह रहे थे।

    पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में भेज दिया है, जहां से इन्हें वापस इनके देश भेजा जाएगा।