Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Aam Mahotsav: दिल्ली हाट में तीन दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत, इनके नाम खींच रहे लोगों का ध्यान

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 12:37 PM (IST)

    दिल्ली हाट में तीन दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत हुई। इन आमों के जो नाम रखे गए हैं वो यहां आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जैसे- लावारिस मोनिका सौ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Mango Festival: दिल्ली में शुरू हुआ आम महोत्सव। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। फलों के राजा आम के यदि आप शौकीन हैं तो एक बार जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट का रुख जरूर कीजिए। शुक्रवार से यहां तीन दिवसीय आम महोत्सव (Delhi Aam Mahotsav) की शुरुआत दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज की मौजूदगी में हुई। मेले में आपको आम के कई रूप देखने को मिलेंगे। अलग-अलग स्टाल पर यहां अंगूर से लेकर पपीते के आकार तक के आम को आप देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां आपको आम से जुड़ी तमाम जानकारियां उन किसानों से लेने का मौका मिलेगा जिनके बाग में तरह-तरह के आम की पैदावार होती है। फलों के राजा के बाग से थाली तक के सफर के बारे में आप जब इन किसानों से जानेंगे तो अगली बार जब आपकी थाली में आम होगा तो इसका स्वाद यकीनन पहले के मुकाबले बढ़ा होगा।

     पर्यटन विभाग की की तरफ से हो रहा आयोजन

    आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि यह महोत्सव आम उत्पादकों के कारोबार को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को आम की विभिन्न किस्मों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य भी कर रहा है। यह महोत्सव पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले सबसे अनूठे उत्सवों में से एक है।

    आम हर किसी का पसंदीदा फल है और देश में हर बच्चे और बड़े के दिल में बसता है। हमने अपने समय मे आम के बगीचों को देखा है, लेकिन दिल्ली जैसे महानगरीय शहरों में बड़े हो रहे बच्चे शायद इन अनुभवों से वंचित हैं।

    यह महोत्सव ऐसे बच्चों को अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। यहां आने वाले लोगों के लिए कई तरह प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें आम खाओ प्रतियोगिता प्रमुख है। इसके साथ ही बच्चों के लिए आम पर आधारित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

    स्टॉल पर सजे अलग-अलग किस्मों के आम

    स्वाद के साथ नाम में भी है आकर्षण अलग-अलग रूप रंग के आम के स्वाद के साथ अपने नाम से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। खास नामों में लावारिस, मोनिका, सौरभ, बुलबुल सोनाली, चिंगारी, नाजुक परी, अलियार, उम्र पसंद, चार यार, हुड-हुड।

    अनारकली, झुमका, पान, जन्नत पसंद, चॉकलेट, शानु, केपी पसंद, पूसा दीपशिखा, पूसा मनोहरी, वनराज, अंगूरदाना, केसर, रामकेला, काली मिस्री, सदाबहार, चुनमुन, सूरजमुखी, अमीरपसंद, बादशाह पसंद, नारंगी गोला, फुरफुर, आदि कई नाम हैं।