दिल्ली में घूमने-फिरने में लोगों की मदद करेगा यह ऐप, टिकट और खाने-पीने के दाम भी बताएगा
Delhi Tourism App दिल्ली घूमने के लिए अब आपको पर्यटन स्थलों की जानकारी ऐप से जरिये मिलती है। दिल्ली टूरिज्म ऐप पर सभी तरह की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके दिल्ली टूरिज्म ऐप की शुरुआत हो चुकी है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रही है तो सुबह गुनगुनी धूप के साथ लोग मौसम का मजा ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली में सैर-सपाटे के साथ वीकेंड पर घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं कई जगहें ऐसी हैं, जहां पर आप खाने-पीने के साथ बदलते मौसम का मजा ले सकते हैं। दिल्ली घूमने के लिए अब आपको पर्यटन स्थलों की जानकारी ऐप से जरिये मिलती है। दिल्ली टूरिज्म ऐप पर सभी तरह की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके दिल्ली टूरिज्म ऐप की शुरुआत हो चुकी है।
लाल किला : दिल्ली ही नहीं देश के चर्चित दर्शनीय स्थलों में लाल किला भी शुमार है। यहां पर सालभर दर्शक आते हैं तो इस एतिहासिक विरासत के वक्त बिताते हैं और फिर खूबसूरत यादें लेकर जाते हैं। कोरोना के चलते पिछले दो साल से बंद लाल किला को फिर दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। लाल किला में आकर संग्राहलय देखने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। शाम के दौरान यहां पर लाइट और साउंड शो लोगों को खूब पसंद आता है। सबसे पास का मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है, जहां से आप पैदल लाल किला तक जा सकते हैं।
खुलने का समयः सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
अवकाशः सोमवार
प्रवेश शुल्क: देशी दर्शकों केलिए 10 रुपये और विदेशी दर्शकों को 250 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
अतिरिक्त : साउंड और लाइट शो के लिए बच्चों को 30 रुपये और युवाओं को 80 रुपये देने होंगे।
इंडिया गेट : दिल्ली में राजपथ मार्ग पर मौजूद इंडिया गेट दिल्ली-एनसीआर के लोगों के सबसे पसंदीदा दर्शनीय स्थल है। यहां पर तकरीबन रोजाना शाम को जबरदस्त भीड़ होती है। कुछ लोग तो यहां पर आकर अपना जन्मदिन तक सेलिब्रेट करते हैं। दरअसल, इंडिया गेट को युद्ध स्मारक के नाम से भी जाना जाता था। हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां परेड निकाली जाती है। अच्छी बात यह है कि यहां पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
इन स्थानों पर जाकर भी उठा सकते हैं लुत्फ
कुतुब मीनार
हुमायूं का मकबरा
अक्षरधाम मंदिर
छत्तरपुर मंदिर
इस्कॉन मंदिर
कमल मंदिर
गौरतलब है कि इन स्थानों में जाने पर आपको शुल्क देना पड़ेगा, लेकिन आनंद के लिहाज से ज्यादा महंगा नहीं है।
एप बताएगा दिल्ली में कहां घूमे, क्या खाएं
दिल्ली घूमने के लिए अब आपको पर्यटन स्थलों की जानकारी ऐप से जरिये मिलती है। दिल्ली टूरिज्म ऐप पर सभी तरह की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके दिल्ली टूरिज्म ऐप की शुरुआत हो चुकी है। इस एप पर दिल्ली के पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक-मनोरंजन स्थल, सार्वजनिक सुविधा वाले स्थान के साथ ही टिकट, यात्रा के साधन आदि जानकारी मिलती है। दिल्ली में घूमने-फिरने के लिए क्या-क्या है और कहा है? इसके साथ ही इसका टिकट कैसे मिलेगा। खाने-पीने के लिए क्या मिलता है। इन सबकी जानकारी अब दिल्ली टूरिज्म ऐप पर मिल जाती है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शख्स के लोकेशन के पांच किलोमीटर के दायरे में कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं? इसकी जानकारी भी ऐप के जरिये आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा टिकट के लिए लाइन में लगने के जरूरत नहीं है, यह भी इसी ऐप के जरिये बुक करा सकते हैं। इस ऐप को ‘देखो मेरी दिल्ली’ टैगलाइन दिया है।
ऐप पर मिलती है ये सुविधाएं
- जीपीएस की मदद से कोई भी उपभोक्ता 5 किलोमीटर के दायरे में पर्यटन स्थल की जानकारी ले सकता है।
- पर्यटन स्थलों के लिए टिकट बुक भी की जा सकती है
- पर्यटन स्थल कैसे पहुंचे उसकी जानकारी भी एप पर मौजूद है।
- ऐप पर सभी ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के अलावा मनोरंजन स्थल वाली जगह की जानकारी है।
- खाने-पीने की खास जगहों की जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।