विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian railway News: दिल्ली और बिहार के बीच चलने वालीं स्पेशल ट्रेनें निरस्त, यूपी के लोग भी होंगे प्रभावित

By Jp YadavEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 03:40 PM (IST)

Indian railway News दिल्ली के साथ-साथ यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में लॉकडाउन-कर्फ्यू के चलते भारतीय रेलवे को यात्री नहीं मिल ...और पढ़ें

Indian railway News: दिल्ली और बिहार के बीच चलने वालीं स्पेशल ट्रेनें निरस्त, यूपी के लोग भी होंगे प्रभावित
Indian railway News: दिल्ली और बिहार के बीच चलने वालीं स्पेशल ट्रेनें निरस्त, यूपी के लोग भी होंगे प्रभावित

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अगर आप देश की राजधानी दिल्ली और यूपी-बिहार के बीच ट्रेन यात्रा की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दिल्ली और बिहार के चलने वालीं 2 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन अगली सूचना तक आगामी 27 मई से ही बंद कर दिया जाएगा। दरअसल, दिल्ली के साथ-साथ यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में लॉकडाउन-कर्फ्यू के चलते भारतीय रेलवे को यात्री नहीं मिल रहे हैं, इसलिए ट्रेनों को रद करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बिहार को दिल्ली से जोड़ने वाली दो जोड़ी ट्रेनें और रद कर दी गई हैं। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक,  पर्याप्त यात्री नहीं मिलने की वजह से दिल्ली से बिहार को जोड़ने वाली 2 स्पेशल ट्रेनों रद किया जा रहा है। 

रेलवे प्रशासन ने बिहार को दिल्ली से जोड़ने वाली 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को निरस्त किया है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन बिहार के दानापुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच रफ्तार भरती है तो दूसरी ट्रेन राजगीर से पटना के अलावा मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली के बीच चलती है।

रेलवे के अधिकारियों की मानें तो पिछले काफी दिनों से दिल्ली-बिहार के चलने वालीं इन स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं।  यही वजह है कि घाटे के चलते दोनों स्पेशल ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन और कर्फ्यू खत्म होने के बाद ही इन दोनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

सुशील-सावी की अनोखी लव स्टोरी, जानिये- क्यों शादी से पहले नहीं बोल पाए 'I LOVE YOU'

राजगीर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार के राजगीर के बीच चलने वाली 03391 स्पेशल क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन को रद  करने के एलान उत्तर रेलवे की ओर से हुआ है। यह ट्रेन बिहार के राजगीर से सुबह सात बजे रवाना होती है और फिर यह तड़के ढाई बजे नई दिल्ली पहुंचती है।  यह ट्रेन अगले 27 मई से नहीं चलेगी। फिर वापसी में 03392 स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 11.00 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह नौ बजे राजगीर पहुंचती है। यह ट्रेन आगामी 28 मई से नहीं चलेगी।

इन जगहों पर होता है ठहराव

  • पटना
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • वाराणसी
  • लखनऊ
  • मुरादाबाद

इसे भी पढ़ेंः Farmers protest: कुंडली बार्डर पर आंदोलनकारियों ने फिर किए पक्का निर्माण, पुलिस ने भेजा नोटिस

 

दानापुर आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन : बिहार के दानापुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 03257 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना दिन में 3 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है। यह ट्रेन आगामी 27 मई से रद की जा रही हैं। वापसी में इसका नंबर 03258 है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 13.35 बजे चल कर अगले दिन सुबह सवा सात बजे दानापुर पहंच जाती है। इसे आगामी 28 मई से निरस्त किया जा रहा है।

इन जगहों पर होता है ठहराव

  • आरा
  • बक्सर
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • वाराणसी
  • लखनऊ
  • मुराबादाबाद

इसे भी पढ़ेंः क्या जानवरों से इंसानों में फैला कोरोनावायरस, पशुओं के डॉक्टर ने सच से उठाया पर्दा

यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सख्ती के तौर पर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन है। ऐसे में कामकाज ठप है और लोग आवाजाही नहीं कर रहे हैं, ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से महरूम होने वाली ट्रेनों को कुछ समय तक के लिए रद करने का निर्णय लिया है। 

Salman Khan News: फिल्म 'राधे' को लेकर दिल्ली HC ने दिया बड़ा आदेश, पढ़िये- कैसे मिली सलमान खान को राहत

नोएडा और गाजियाबाद में 31 मई तक लॉकडाउन के दौरान मिली ये छूट, ये गलती पड़ेगी भारी

ओलंपियन सुशील कुमार के मददगारों में सामने आया चर्चित महिला खिलाड़ी का नाम, जल्द होंगे कई बड़े खुलासे

Olympian Sushil Kumar: लॉकअप में ओलंपियन सुशील कुमार कई बार रोया, कहीं यह पश्चाताप तो नहीं