Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपदा प्रबंधन में एकरूपता और प्रशिक्षण समय की आवश्यकता: लाकड़ा

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 10:22 PM (IST)

    इस तरह के कार्यक्रम में शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ आरडब्ल्यू को भी शामिल करना चाहिए ताकि आबादी के प्रत्येक हिस्से में जानकारी पहुंचे। लाकड़ा ने बताया कि हमारे देश में आपदा नियंत्रण के लिए दो संस्थाएं काम कर रही है। इसमें नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और डायरेक्टर जनरल सिविल डिफेंस शामिल है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी नियम-कानून बनाती है। वहीं जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्य करता है।

    Hero Image
    इस तरह के कार्यक्रम में शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ आरडब्ल्यू को भी शामिल करना चाहिए

     आपदा की स्थिति में क्या करना है और क्या नहीं करना है। इस जानकारी में प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। दिल्ली कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के निदेशक जिले सिंह लाकड़ा का कहना है कि आपदा से बचाव के लिए जरूरी जानकारी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम बड़े पैमाने पर होने चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तरह के कार्यक्रम में शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ आरडब्ल्यू को भी शामिल करना चाहिए ताकि आबादी के प्रत्येक हिस्से में जानकारी पहुंचे। लाकड़ा ने बताया कि हमारे देश में आपदा नियंत्रण के लिए दो संस्थाएं काम कर रही है। इसमें नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और डायरेक्टर जनरल सिविल डिफेंस शामिल है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी नियम-कानून बनाती है। वहीं जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्य करता है, जो समय-समय पर लोगों को आपदा से प्रशिक्षण देता है। हमें इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अवश्य भाग लेना चाहिए।

    दिल्ली कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग (www.Dcfse.com) के निदेशक लाकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि एकरूपता से ही आपदा जोखिम न्यूनीकरण संभव है।

    लाकड़ा कहते हैं कि फायर डिपार्टमेंट से जुड़ना एक कामयाब करियर के साथ साथ जनसेवा भी है। फायर फाइटर्स का मुख्य काम होता है आग लगने के कारणों का पता लगाना और उसे रोकने के उपायों का विषलेशण करना। फायर फाइटिंग सिविल, इलेक्ट्रीकल, एंवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग से जुड़ा क्षेत्र है। मसलन आग बुझाने के यंत्रों की तकनीकी जानकारी, स्प्रिंक्लर सिस्टम, अलार्म, पानी की बौछार का सबसे स्टीक इस्तेमाल, कम से कम समय और कम से कम संसाधनों में ज्यादा से ज्यादा जान और काम की रक्षा करना उसका उद्देश्य होता है।