विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू सेना ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र और इंडिया गेट पर वीर सावरकर के लिए की ये मांग

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Fri, 28 May 2021 11:43 AM (IST)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को उनके जन्मदिवस पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ...और पढ़ें

इंडिया गेट पर किंग जार्ज पंचम की मूर्ति हटने के बाद वहां पर वीर सावरकर की मूर्ति लगाई जाए।
इंडिया गेट पर किंग जार्ज पंचम की मूर्ति हटने के बाद वहां पर वीर सावरकर की मूर्ति लगाई जाए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को उनके जन्मदिवस पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर कोई देश की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। ऐसे में उन्हें इतिहास में सही स्थान देने के लिए उनकी मूर्ति की स्थापना और उन्हें भारत रत्न देने की मांग हो रही है।

हिन्दू सेना ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि इंडिया गेट पर किंग जार्ज पंचम की मूर्ति हटने के बाद रिक्त हुए स्थान पर वीर सावरकर की मूर्ति स्थापित कर व भारत रत्न देकर उन्हें सम्मनित किया जाएं।

हिंदू सेना ने आज वीर विनायक दामोदर दास सावरकर जन्म दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि इंडिया गेट पर किंग जार्ज पंचम की मूर्ति हटने के बाद रिक्त हुए स्थान पर वीर सावरकर की मूर्ति स्थापित कर व भारत रत्न से भी सम्मानित कर उनके योगदान को सही सम्मान दिया जाएं।इससे आने वाली पीढियां भी उनसे प्रेरणा ले सकेंगी।

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि सावरकर के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा ज्ञात और किसे होगा कि उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने के लिए क्या-क्या नहीं किया। सावरकर प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारियों की हर संभव मदद किया करते थे इसी कारण बहुत से क्रांतिकारी सावरकर को गुरु तुल्य मानते थे ।

हिंदू सेना प्रधानमंत्री से अपेक्षा रखते हुए मांग करती है कि इंडिया गेट पर किंग जार्ज पंचम की मूर्ति हटने के बाद रिक्त हुए स्थान पर वीर सावरकर की मूर्ति स्थापित कर उन्हें उचित सम्मान दिया जाएं। इसी तरह स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न से भी सम्मान किया जाना चाहिए।