Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्फीली हवाओं का असर, अगले तीन दिनों तक ठिठुरेगी दिल्ली

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Fri, 05 Jan 2018 08:47 PM (IST)

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह काफी घना कोहरा छा सकता है। पूरे दिन हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।

    बर्फीली हवाओं का असर, अगले तीन दिनों तक ठिठुरेगी दिल्ली

    नई दिल्ली [ जेएनएन ] । स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले दो दिनों के दौरान गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में तापमान में काफी अधिक आई है। अब उत्तर की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं का असर दिल्ली एनसीआर में दिख रहा है। अगले 2 से 3 दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन हवा की गति बढऩे से कोहरा कम होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह काफी घना कोहरा छा सकता है। पूरे दिन हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 2013 में 4 जनवरी को तापमान 3 डिग्री तक गिर गया था।

    मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक ठंड से राहत के आसार नहीं है। 6 जनवरी के बाद कोहरे से जरूरत राहत मिल सकती है। लेकिन इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम 5 से 6 डिग्री बने रहने की संभावना है।

    दिल्ली में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। साल के शुरुआत में ही ठंड का सितम लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान इस सीजन में अपने निचले स्तर पर जा पहुंचा। चार जनवरी के न्यूनतम तापमान ने तो चार वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। पालम का जहां न्यूनतम तापमान महज 4.1 डिग्री रहा वहीं सफदरजंग का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    सुबह करीब 9 बजे तक दिल्ली में घना कोहरा बना रहा। सुबह 7 बजे तक तो कई जगहों पर दृश्यता महज 50 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में अधिक सुधार की उम्मीद नहीं है। ऐसे में सुबह और रात को अधिक ठंडी बनी रहेगी। हालांकि, दिन के समय धूप की वजह से ठंड से कुछ राहत जरूर मिलेगी।

    पिछले 5 सालों के दौरान 4 जनवरी का न्यूनतम तापमान

       वर्ष        न्यूनतम तापमान
      2014      7 डिग्री सेल्सियस
      2015      9 डिग्री सेल्सियस
      2016     12 डिग्री सेल्सियस
      2017     11 डिग्री सेल्सियस
      2018     4.1 डिग्री सेल्सियस


     

    comedy show banner