यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विश्वकप जीत पर खुशी में डूबी राजधानी, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान; इंडिया गेट से लेकर पूरी दिल्ली में सड़कों पर उतरे लोग
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर (India Won World Cup) 17 साल बाद टी-20 विश्व खिताब अपने नाम किया। रोहित ...और पढ़ें

HighLights
- भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में साउथ अफ्रीका को चटाई धूल।
- विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने रखी जीत की नींव।
- दिल्ली में लोग इंडिया गेट पहुंच कर और सड़कों पर निकलकर जश्न मनाया।
विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। सांसें अटका देने वाले मैच में जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की वैसे ही देश की राजधानी दिल्ली जश्न में डूब गई। विराट कोहली की शानदार पारी और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की करिश्माई गेंदबाजी से भारत की जीत से सड़कों पर उतर कर लोग नाचते-गाते नजर आए और इतनी जबरदस्त आतिशबाजी हुई कि आसमां रंग-बिरंगे रंगों से जगमगा उठा।
घर में एक साथ मैच देख रहे लोग खुशी में झूमे
आखिरी ओवर में भारत की जीत तय होते ही लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी थी और घर में एक साथ मैच देख रहे लोग झूमने लगे। लोग घरों से बाहर निकल गए और सड़कों पर ढोल की धुन पर नाचने लगे। दिल्ली में लोग इंडिया गेट पहुंच गए और सड़कों पर तिरंगा लेकर युवा जश्न मनाते दिखाई दिए।

मैदान में लगे विराट कोहली, बुमराह और पांड्या के नारे
नई दिल्ली के कनाट प्लेस, गीता कालोनी, लक्ष्मी नगर, मध्य दिल्ली के सदर बाजार, दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर, जंगपुरा समेत अन्य इलाकों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और उत्सव देर रात तक चलता रहा।

दिल्ली में विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर हर तरफ जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के जयकारे लग रहे थे।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए अब किसानों ने छेड़ी ये मुहिम, गृहमंत्री को भी ज्ञापन देने की तैयारी