Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM रेखा गुप्ता ने देखी 'द बंगाल फाइल्स', बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर कही बड़ी बात

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 09:09 AM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ द बंगाल फाइल्स फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म विभाजन के दौरान बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को दिखाती है जिसे छिपाने का प्रयास किया गया था। रेखा गुप्ता ने युवाओं से फिल्म देखने का आग्रह किया। भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह द्वारा फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

    Hero Image
    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ द बंगाल फाइल्स फिल्म देखी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा और दिल्ली के उपराज्यपाल की पत्नी संगीता सक्सेना के साथ "द बंगाल फाइल्स" देखी।

    उन्होंने कहा कि इसमें देश के विभाजन के समय बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों की जानकारी दी गई है। काले इतिहास को छिपाने की कोशिश की गई। इस फिल्म के माध्यम से लोग, खासकर युवा, इस सच्चाई को जान सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में इसे रोकने की कोशिश पर रेखा गुप्ता ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्हें डर है कि अगर सच्चाई सामने आई तो उनका असली चेहरा सामने आ जाएगा।

    दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्म प्रभाग में "द बंगाल फाइल्स" की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी झा भी वहां पहुंचे और सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।