यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेजा, पूछताछ में उगल सकता है बड़े राज
एनआईए की टीम ने आज यानी सोमावर को तहव्वुर राणा को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान NIA की टीम ने कोर्ट से तहव्वुर राणा की 12 दिन की हिरासत की मांग रखी। इस पर कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आगे विस्तार से जानिए पूरा मामला।

HighLights
- 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है तहव्वुर राणा।
- कड़ी सुरक्षा में आज कोर्ट में किया गया पेश।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एनआईए ने आज यानी सोमवार को 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान एनआईए की टीम ने कोर्ट से तहव्वुर की 12 दिन रिमांड मांगी। एनआईए ने 12 दिन की कस्टडी की मांग करते हुए दलील दी कि राणा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
बता दें कि अदालत ने तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, एनआईए की कानूनी टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दायम कृष्णन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे थे।
तहव्वुर राणा की 12 दिन की रिमांड मंजूर
बताया गया कि विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने एनआईए की अर्जी पर पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन शाम को हुई सुनवाई के दौरान तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया। अब एनआईए की टीम तहव्वुर राणा से 12 दिन तक पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि राणा रिमांड पर कुछ बड़े राज भी खोल सकता है।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
बता दें कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आज कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
यह भी पढ़ें- हाफिज सईद ने लिखी पहलगाम हमले की स्क्रिप्ट? 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड का घाटी में हुए अटैक से मिला लिंक!