Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन पहाड़ों पर होगी बर्फबारी या बारिश, दिल्ली-NCR में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी; जानिए आज के मौसम का हाल

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 06:00 AM (IST)

    North India Weather Forecast Update दिल्ली-एनसीआर में भी जल्द मौसम बदल सकता है। आईएमडी ने पहाड़ों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम विभाग ने कोहरे की संभावना जताई है।

    Hero Image
    इस दिन पहाड़ों पर होगी बर्फबारी या बारिश, दिल्ली-NCR में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी के दिन नजदीक आ रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का रुख बनेगा। बुधवार को सुबह स्माग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने की संभावना है। रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार सुबह, शाम और रात के समय स्मॉग या मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों दिन हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी।

    हिमालयी क्षेत्र में होगी बारिश या बर्फबारी

    मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इसकी वजह से शनिवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के साथ चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की वर्षा या बर्फबारी देखी जा सकती है।

    NCR के इलाकों में नजर आएगा असर

    हालांकि इसका असर एनसीआर के इलाकों पर भी नजर आएगा। इसके चलते दिल्ली में भी घना कोहरा पड़ सकता है। हालांकि इसको लेकर एनसीआर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का पूर्वानुमान

    दिल्ली-एनसीआर में 30 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक सुबह, शाम और रात के समय हल्का से मध्यम स्मॉग या कोहरा छाने की संभावना है।

    कल दिल्ली में कितना रहा तापमान

    मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पालम में यह सबसे कम 24.4 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। लोधी रोड पर यह सबसे कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 95 से 40 प्रतिशत तक रहा।

    ये भी पढ़ें- भारत मंडपम से 5 करोड़ साल पुराना जीवाश्म ले गया चोर, नोएडा में आरोपी के घर से मिला

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को "बहुत खराब" श्रेणी में बनी रही। हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण अगले 24 घंटों में यह "गंभीर" स्तर तक पहुंच सकती है। दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से किसी पर भी हवा की गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में दर्ज नहीं की गई। अगले तीन से छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ''बहुत खराब'' से ''गंभीर'' श्रेणी में ही रहने का अनुमान है।