Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: बहन से छेड़छाड़ के विरोध में किशोर की हत्या, स्वजनों ने लगाया पुलिस पर जांच सही नहीं करने का आरोप

    By Dhananjai MishraEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 03:31 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बहन से छेडछाड़ के विरोध में किशोर की हत्या के मामले में स्वजन और स्थानीय लोगों ने शादीपुर डिपो के पास सड़क पर लगाया जाम। स्वजन का आरोप है कि पुलिस मामले की सही तरीके से जांच नहीं कर रही है।

    Hero Image
    Delhi: किशोर की हत्या के मामले में स्वजन और स्थानीय लोगों ने शादीपुर डिपो के पास सड़क पर लगाया जाम।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के कई संगठनों के लोग पटेल नगर इलाके में पहुंचने और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दिल्ली पुलिसपर नाराजगी जाहिर करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क पर लगा कई किमी लंबा जाम 

    लोगों ने शादीपुर डिपो पर सड़क जाम कर दिया इससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा। स्वजन का आरोप है कि वारदात में चार से पांच आरोपित शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपितो को गिरफ्तार कर बालिग की तरफ मुकदमा चलाए। स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर फरार आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों ने इलाके में लचर कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया है।

    लोगों का कहना है कि इलाके में पूर्व में भी नाबालिगों द्वारा लूटपाट के विरोध में हत्याएं की है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आए घटना के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज किशोर पर हमला करते हुए दो लड़के दिखाई दे रहे है, जिन्हें पकड़ लिया गया है। मामले में जांच जारी है यदि हत्याकांड में कोई और भी शामिल होगा तो उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। लेकिन अभी तक सिर्फ दो ही लड़कों की हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है।

    अस्थियां विसर्जित कर प्रदर्शन में शामिल हुए स्वजन

    रविवार को अस्थियां विसर्जित करने के बाद स्वजन स्थानीय लोगों के साथ दोपहर 1:00 बजे शादीपुर डिपो स्थित रोड पर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे लगातार प्रदर्शन। इस कारण रोड पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। आखिर में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटाया। कुछ देर बाद ही हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शकारी पटेल नगर थाने के बाहर बैठ गए और थाना बंद करो,थाना बंद करो नारों के साथ प्रदर्शन करने लगे।

    चाकू से किशोर के पेट, कमर व गर्दन पर चाकू से वार 

    प्रदर्शन में उत्तरखंड से शामिल होने के लिए कई लोग आए और करीब छह घंटे तक प्रदर्शकारियों ने थाने का घेराव किया। देर रात उन्हें समझा-बुझाकर कर वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। बता दें शुक्रवार रात को क्सास के बाद किशोर अपने घर के लिए आ रहा था। इस दौरान घर से चंद कमद की दूरी पर कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया है। दो लड़कों ने दो चाकू से किशोर से पेट, कमर, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर किए। वारदात बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर अंजाम दिया गया।

    बच्चों के अच्छे भविष्य का सपना लेकर आए थे दिल्ली

    मृतक किशोर के स्वजन मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। परिवार बेहद करीब है। परिवार पटेल नगर इलाके में किराये के मकान में रह रहे हैं। रिस्तेदारों ने बताया कि बच्चों के अच्छे भविष्य का सपना लेकर वह दिल्ली में रहने आए थे। किशोर पढ़ाई में काफी अच्छा था। माता पिता को भविष्य में उसके सहारे का सपना देखा था। लेकिन दिल्ली में संवेदनहीन समाज ने जो दिखाया है उससे माता पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    बहन से हमेशा रक्षा के लिए जान देने की कही थी बात

    कुछ दिन पहले बहन ने किशोर को अपने साथ हो रही छेड़छाड़ के विषय में सारी बात बताई थी। और माता-पिता को न बताने के लिए कहा था। इस पर किशोर बहन से कहा कि वह उसकी रक्षा करने के लिए कुछ भी करेगा,जरूरत पड़ेगी तो वह अपनी जान भी दे देगा। यह बातें याद कर बहन फूट-फूटकर रोने लगी।