Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: मूनक नहर में नहाते समय 15 साल के किशोर की डूबने से मौत

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 11:09 PM (IST)

    दिल्ली के बादली में मुनक नहर में नहाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और बोट क्लब की टीम ने किशोर के शव को नहर से बरामद किया। पिछले दस दिनों में इस नहर में डूबने से सात लोगों की मौत हो चुकी है।

    Hero Image
    पांच गोताखोरों ने एक घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाकर खोजा शव।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: बादली से गुजर रही मूनक नहर में नहाने उतरा एक 15 वर्षीय किशोर डूब गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और बोट क्लब को दी गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस और वोट क्लब की टीम ने नहर में रेस्क्यू आपरेशन चलाकर किशोर का शव नहर से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय नैतिक बुनकर काॅलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार की शाम नेतिक अपने दोस्तों के साथ बादली स्थित मूनक नहर में नहाने के आया था। तभी बह गया।

    पांच गोताखोरों ने एक घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाकर खोजा शव

    बोट क्लब इंचार्च हरीश ने बताया कि उन्हें 4:35 बजे इसकी जानकारी मिली। तुरंत पांच गोताखोर और एक मोटर बोट से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब एक घंटे बाद शव नहर से बरामद कर लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नहर में आए दिन किशोर और युवाओं के डूबकर मरने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नहर किनारे पुलिस की तैनाती को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं।

    इस मांग को अमल में नहीं लाया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि बीते 10 दिनों में ही सात लोगों की मौत नहर में डूबने से हो गई।