Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taiwan vs China: युद्ध में चीन को बराबर की टक्कर दे सकता है ताइवान, ये रही खतरनाक हथियारों की लिस्ट

    By Aditi ChoudharyEdited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2022 06:34 PM (IST)

    Taiwan Vs China चीन की धमकियों के बावजूद अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन बौखलाया हुआ है। चीन लगातार ताइवान को चुनौती दे रहा है। मगर ताइवान चीन से भले ही छोटा हो लेकिन उसके पास ऐसे-ऐसे हथियार हैं कि वह चीन से मुकाबला कर सकता है।

    Hero Image
    अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा से ताइवान-चीन के बीच टकराव

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने चीन की चिंता बढ़ा दी है। चीन की परेशानी का अंदाजा इसी से लगता है कि उसने अमेरिका को इसके चलते अंजाम भुगतने की धमकी दी है। वन चाइना पॉलिसी के तहत चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है। दूसरी तरफ ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। ताइवान दक्षिण पूर्वी चीन के तट से काफी करीब है। ऐसे में दोनों देशों के बीच अक्सर टकराव की खबरें सामने आती रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक तरफ चीन अपनी विशाल सैन्य शक्ति और आधुनिक हथियारों के जरिए ताइवान को समय समय पर आंख दिखाता है। तो वहीं ताइवान किसी मोर्चे पर खुद को चीन से कम नहीं आंकता। ताइवान चीन से काफी छोटा देश है। एक तरफ चीन के पास जहां 20 लाख सैनिक हैं, तो ताइवान में मिलिट्री की संख्या भी सिर्फ 1.70 लाख है। मगर हथियारों के मामलों में यह छोटा देश चीन से काफी आगे है। ताइवान के पास ऐसे-ऐसे हथियार है जिसके सहारे वह युद्ध में चीन जैसे ताकतवर देश को शिकस्त दे सकता है।

    आइए जानते है उन हथियारों के बारे में जो युद्ध की स्थिति में ताइवान को चीन से मुकाबला करने की हिम्मत देंगे-

    तुओ चियांग कॉर्वेट (Tuo Chiang Corvette): तुओ चियांग कॉर्वेट एक जंगी जहाज है, जिसे ताइवान ने चीन को टक्कर देने के लिए विकसित किया है। चाइवान के पास ऐसे 12 जहाज हैं जिनमें दो पूरी तरह से बनकर तैयार है। इस जंगी जहाज की रफ्तार 83 किलोमीटर प्रतिघंटा है। करीब 198.2 फीट लंबे जहाज में 12 काउंटर शैफ डिस्पेंसर लगा हैं, जो दुश्मनों की मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर सकती है।

    एम-9 साइडविंडर (AIM-9 Sidewinder): एम-9 साइडविंडर एक शॉर्ट रेंज वाली मिसाइल हैं , जिसका प्रयोग हवाई युद्ध में होता है। अमेरिका इस मिसाइल का निर्माण 1953 से लगातार कर रहा है। यह मिसाइल 3087 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मनों पर वार करती है।

    रिम-7 सी स्पैरो (RIM-7 Sea Sparrow): रिम-7 स्पैरो एक शिप बॉर्म शॉर्ट रेंज एंटी एयरक्राफ्ट और एंटी मिसाइल वेपन सिस्टम है, जो जंगी जहाज से मिसाइल, प्लेन या जंगीपोत पर हमला कर सकता है। यह 4256 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मनों पर वार करता है।

    M109 पैलेडिन हॉवित्जर (M109 Paladin Self Propelled Howitzer): यह एक सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर तोप है, जिसे चलाने के लिए एक नहीं बल्कि चार चार लोगों की जरूरत पड़ती है। यह तोप हर मिनट में चार गोले दाग सकता है। इसकी यही खूबी इसे खास बनाती है।

    M1 अबराम टैंक्स (M1 Abram Tanks): अमेरिका निर्मित यह तोप बहुत जल्द ताइवान के पास होगा। ताइवान इस तीसरे जेनरेशन के तोप को लेने की तैयारी में है।

    गौरतलब है कि अमेरिका लगातार ताइवान को एक से एक मजबूत हथियार बेचकर सशक्त कर रहा है, जिससे चीन की परेशानी बढ़ती जा रही है।