Water Dispute: SYL के पानी को लेकर फिर बातचीत करेंगे नायब और मान, सुप्रीम कोर्ट दे चुका है ये आदेश
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज नई दिल्ली में एसवाईएल नहर के पानी के मुद्दे पर फिर से बातचीत करेंगे। जल-शक्ति भवन में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट पहले ही हरियाणा को एसवाईएल नहर से पानी देने का आदेश दे चुका है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच आज मंगलवार को एक बार फिर से नई दिल्ली स्थित जल-शक्ति भवन में बैठक होगी। नई दिल्ली स्थित जलशक्ति भवन में शाम चार बजे से आरंभ होने वाली बैठक में केंद्रीय जल शक्ति सीआर पाटिल भी मौजूद रहेंगे।
एसवाईएल (सतलज-यमुना लिंक) नहर से हरियाणा को पानी देने का सुप्रीम कोर्ट पहले ही आदेश दे चुका है। यह बैठक निर्णायक मानी जा रही है। पंजाब द्वारा पानी नहीं देने और अपने यहां नहर का निर्माण नहीं किए जाने पर हरियाणा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी जिसके बाद शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।
यह भी कहा था कि केंद्र मूकदर्शक नहीं बनें दोनों राज्यों के बीच मध्यस्थता दोनों राज्यों की अंतिम राय पूछकर 13 अगस्त को होने वाली सुनवाई में अपना जवाब दाखिल करे। जिसके बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर एक बैठक कर चुके हैं।
बैठक के बाद पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा था अगली बैठक में परिणाम जरूर निकलेगा। उनके रुख को देखकर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।