Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन, पूर्व CJI रंजन गोगोई और BJP नेताओं ने किया उद्घाटन

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 06:48 PM (IST)

    कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में युवा चेतना द्वारा धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती मनाई गई। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने उन्हें सनातन धर्म का सूर्य बताया। अरुण सिंह ने भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को याद किया। शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस पर सनातन धर्म का विरोध करने का आरोप लगाया। शाहनवाज हुसैन ने गौवध पर प्रतिबंध की मांग की और कांग्रेस को देशविरोधी बताया।

    Hero Image
    धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती पर भव्य समारोह आयोजित।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में युवा चेतना के तत्वावधान में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ।

    समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलजे, पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद नीरज शेखर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता डॉ. संजय मयुख और समाजसेवी पुष्पा मांझी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

    स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने स्वामी करपात्री जी को सनातन धर्म का सूर्य बताते हुए उनके देश और समाज निर्माण में योगदान की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामी जी की स्मृति में डाक टिकट जारी करने पर आभार जताया। अरुण सिंह ने स्वामी जी के भारतीय संस्कृति के संवर्धन में योगदान को याद किया। पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलजे ने स्वामी जी को महामानव बताते हुए कांग्रेस पर सनातन धर्म का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा की। शाहनवाज हुसैन ने स्वामी जी को संस्कृति का संवाहक बताते हुए गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की और कांग्रेस को देशविरोधी करार दिया। विजेंद्र गुप्ता ने स्वामी जी के सनातन धर्म संरक्षण के प्रयासों को सराहा और देश में रामराज्य की स्थापना की बात कही।

    कांग्रेस और इंदिरा गांधी पर सनातन धर्म को दबाने का आरोप

    सांसद नीरज शेखर ने स्वामी जी के योगदान को देशव्यापी सम्मान प्राप्त होने की बात कही। डॉ. संजय मयुख ने भारत को देवभूमि बताते हुए राष्ट्र उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। रोहित कुमार सिंह ने स्वामी जी को संस्कृति का राजदूत बताते हुए कांग्रेस और इंदिरा गांधी पर सनातन धर्म को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया।