Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के काफिले को पुलिस ने रोका, विभिन्न मांगो को लेकर जा रहे थे CPI, BJP और कांग्रेस दफ्तर

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 05:24 PM (IST)

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के काफिले को दिल्ली पुलिस ने नरेला में रोक दिया। स्वामी गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर राजनीतिक दलों के दफ्तर जा रहे थे। लोगों ने कहा जो गाय की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने स्वामी और उनके साथियों को सीपीआई कांग्रेस और भाजपा कार्यालय ले जाया।

    Hero Image
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के काफिले को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला स्थित घोगा गांव में सोमवार सुबह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के काफिले को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। दरअसल स्वामी गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर राजनीतिक दलों के दफ्तर उनकी प्रतक्रिया लेने जा रहे थे। काफिला रोकने पर यहां मौजूद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, नारेबाजी करते हुए लोगों ने कहा कि जो गाय की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। करीब चार घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने खुद अपने साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को सीपीआई, कांग्रेस और भाजपा कार्यालय लेकर गई, जहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर विभिन्न दलों को ज्ञापन सौंप दिया।

    गौमाता के पक्ष में कोई नहीं है: अविमुक्तेश्वरानंद

    घोगा में रोके जाने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हम तो यह जानने चले थे कि पार्टियां गाय के पक्ष में है या विपक्ष में है। कहने के लिए गाय के पक्ष में तो सब है, लेकिन गोहत्या को लेकर जो आंकड़ा निकल कर आ रहा है, इससे साफ है कि गौ माता के पक्ष में कोई भी नहीं है। 

    पार्टियां चाहती है कि कोई सवाल न पूछे: अविमुेक्तश्वरानंद

    उन्होंने कहा कि पहले हम दिल्ली के रामलीला मैदान में बैठना चाहते थे, लेकिन अनुमति को निरस्त कर यह संकेत दिया गया कि वह नहीं चाहते हैं कि इस तरह का कोई सवाल भी पूछे। जब हम पार्टियों के दफ्तर के रवाना हुए, तो पुलिस ने रास्ते में ट्रक लगाकर रास्ता रोक दिया। यह यह साफ है कि सरकार वाली पार्टी तो यह चाह रही है कि उनसे गौ माता को लेकर कोई सवाल भी न पूछे। 

    गौमांस निर्यात का आंकड़ा क्यों बढ़ रहा: अविमुक्तेश्वरानंद

    स्वामी ने कहा कि मैं पूछना चाह रहा हूं कि गौमांस निर्यात का आंकड़ा क्यों बढ़ रहा है। सवाल पूछने पर अत्याचार किया जाता है। गौ हत्याओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। बूचरखानों को सब्सिडी मिल रहा है। गोमांस निर्यात कंपनियां से चंदा लिया जा रहा है। ऐसे में हम साफ करना चाहते हैं कि पक्ष व विपक्ष पार्टियों के मन में गाय के लिए क्या है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां बताने के लिए तैयार नहीं हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Shishtachar Squad: दिल्ली पुलिस का मनचलों के लिए बड़ा प्लान, गलत हरकतों पर पैनी नजर रखेगी शिष्टाचार स्क्वॉड