विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर पाक और चीन के खिलाफ हो जाए 'सर्जिकल स्ट्राइक'

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 22 Jul 2017 08:02 PM (IST)

पाकिस्तान ने हाल ही में अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग में जो हमला किया, वह निंदनीय है। इस पर सरकार को करारा जवाब देना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस पर पाक और चीन के खिलाफ हो जाए 'सर्जिकल स्ट्राइक'
स्वतंत्रता दिवस पर पाक और चीन के खिलाफ हो जाए 'सर्जिकल स्ट्राइक'

नई दिल्ली [जेएनएन]। पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के खिलाफ शनिवार को जंतर-मंतर पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का आयोजन हिंदू जन जागृति समृति की ओर से किया गया था। इस दौरान महिलाओं ने दोनों देशों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार को सेना को निर्देश देना चाहिए कि वह उक्त दोनों देशों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करे, क्योंकि दोनों देश भारत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर परेशान कर रहे हैं।

महिलाओं ने चीन द्वारा हाल ही में भूटान को हथियाने की बात पर कहा कि भारत सरकार ने इस मुद्दे पर बिल्कुल ठीक कदम उठाया है। पाकिस्तान ने हाल ही में अमरनाथ यात्रियों पर अनंतनाग में जो हमला किया, वह निंदनीय है। इस पर सरकार को करारा जवाब देना चाहिए।

प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। महिलाओं ने कहा कि ऐसे समय में विपक्षी दलों को भी सरकार का साथ देना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन को यहां एक दिन में खत्म कर देंगी, पर देश के ऐसे दुश्मनों के खिलाफ उनका रोष प्रदर्शन जगह-जगह जारी रहेगा। साथ ही वह सरकार से गुहार लगाएंगी कि उक्त दोनों देशों के खिलाफ भारतीय सेना को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे। 

यह भी पढ़ें: स्टेशन पर मिला हथियारों से भरा बैग, आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में अनपढ़ कैदी साक्षरता का पाठ पढ़ लिख रहे हैं 'मन की बात'