विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आवारा कुत्तों पर SC के फैसले के बाद प्रदर्शन तेज, Animal Lovers के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

Published: Thu, 14 Aug 2025 09:35 AM (IST)

दिल्ली में आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पशु प्रेमियों का प्रदर्शन तेज हो गया ...और पढ़ें

विरोध प्रदर्शन करने वाली महिला के साथ मारपीट करती हुई दिल्ली पुलिस कर्मी।
विरोध प्रदर्शन करने वाली महिला के साथ मारपीट करती हुई दिल्ली पुलिस कर्मी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पशु प्रेमियों का विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ रहा है। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ इंडिया गेट और कोर्ट के नजदीक सोमवार को सैंकड़ों लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे पशु अधिकार कार्यकर्ता, बचाने वाले व देखभाल करने वाले पशु प्रेमियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। हालांकि, कुछ देर हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ये सभी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्थानों से जुटे थे।

हिरासत में ली गई एक महिला पशु प्रेमी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सारे आवारा कुत्तों को उठा लिया जाए। हम उसका विरोध करने आए हैं। उनका (कुत्तों) का कोई कुसूर नहीं है, उनको क्यों उठाया जाए।जबकि उनके पास कोई आश्रय गृह नहीं है। आखिर में ये दिल्ली से बाहर फेंक देंगे जहां पर कुत्ते आपस में लड़ लड़कर मर जाएंगे। इसका विरोध करने नहीं दिया जा रहा है।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अनीश गवांडे ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रही महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की महिला कर्मी को मारपीट करते हुए देखा जा रहा है।

दूसरे दिन भी बिना अनुमति कनॉट प्लेस में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

इस बीच, मंगलवार को आदेश आने के दूसरे दिन कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के सामने बिना अनुमति पशु प्रेमियों ने प्रदर्शन किया, जिस दौरान उनमें तथा पुलिस में हल्की झड़प भी हुई। बाद में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस वहां बीएनएस 163 लागू होने तथा बिना मंजूरी के प्रदर्शन को गैरकानूनी बताने की घोषणा कर रही थी। साथ ही लोगों को वहां से जाने को कह रही थी। बावजूद इसके छिटपुट संख्या में पहुंचे कुत्ता प्रेमियों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

ऐसे में कुछ देर बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भीड़ को तीतर-बीतर किया गया। कुत्ता प्रेमी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खासे आक्रोशित हैं तथा दिल्ली की सड़कों को कुत्ता मुक्त करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार की अपील कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।