Delhi MCD Election: स्थायी समिति का चुनाव आज, BJP की सत्या और AAP के प्रवीण में होगी टक्कर
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति का चुनाव आज होगा। भाजपा ने सत्या शर्मा को चेयरपर्सन और सुंदर सिंह को डिप्टी चेयरमैन पद के लिए नामित किया है जबकि आप ने प्रवीण कुमार और मोहनी जीनवाल को मैदान में उतारा है। 18 सदस्यीय समिति में भाजपा के 11 और आप के 7 सदस्य हैं। बैठक में मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सर्वोच्च समिति स्थायी समिति का चुनाव आज यानी 12 जून को होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों ने चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद पर अपने प्रत्याशियों को उतारा है।
भाजपा ने जहां गौतमपुरी से पार्षद सत्या शर्मा को चेयरपर्सन पद का प्रत्याशी बनाया है तो आप ने जनकपुरी वेस्ट से पार्षद प्रवीण कुमार पर दांव लगाया है। वहीं, डिप्टी चेयरमैन पद पर भाटी वार्ड से पार्षद सुंदर सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है जबकि आप ने सुंदरनगरी से पार्षद मोहनी जीनवाल को प्रत्याशी बनाया है।
किसके पास हैं कितने सदस्य?
18 सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा के 11 सदस्य और आप के सात सदस्य है। स्थायी समिति की बैठक दो बजे बुलाई गई है, उसमें महापौर राजा इकबाल सिंह बतौर पीठासीन अधिकारी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उसी में चुनाव होगा। मतदान के तत्काल बाद परिणाम घोषित हो जाएगा। चुनाव में सदस्यों को माेबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।