मां के निकलते ही हैवान बना सौतेले पिता, 2 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मौत
रवि ने पत्नी को फोन कर कहा कि छोटी बेटी की तबीयत खराब है और वह सांस नहीं ले पा रही है। यह सुनकर वह तुरंत घर आई। उसने देखा कि बेटी बिल्कुल ठंडी पड़ी थी।
फरीदाबाद [जेएनएन]। सराय ख्वाजा क्षेत्र में सौतेले पिता ने हैवानियत की सारी हद पार करते हुए दो साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
बेटियों के साथ घर पर था सौतेला पिता
मूलरूप से अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी महिला के पहले पति जीत कुमार की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह पिछले कुछ महीने से रवि नाम के युवक के साथ बजरंग चौक सराय ख्वाजा में रह रही थी। जीत कुमार से उसके एक बेटा व दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की उम्र दो साल है। 22 नवंबर को दिन में वह पास में ही एक महिला के घर चली गई थी, बेटा स्कूल चला गया था। दोनों बेटियां व रवि घर पर थे।
घर पहुंची मां
दोपहर 2.30 बजे रवि ने पत्नी को फोन कर कहा कि छोटी बेटी की तबीयत खराब है और वह सांस नहीं ले पा रही है। यह सुनकर वह तुरंत घर दौड़ी आई। उसने देखा कि छोटी बेटी बिल्कुल ठंडी पड़ी थी। उसने पास के एक डॉक्टर को बुलाकर दिखाया तो उसने दिल्ली लेकर जाने के लिए कहा।
दुष्कर्म के चलते बच्ची मृत्यु
महिला बेटी को दिल्ली में कलावती बाल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला ने पुलिस से कहा है कि उसका पति रवि बच्चियों के साथ घर पर ही था। ऐसे में उसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। अंदाजा है कि दुष्कर्म के चलते ही बच्ची मृत्यु हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।