विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SpiceJet ने अपने पायलटों की सैलरी बढ़ाकर ₹7.5 लाख प्रति माह की, एक लाख रुपये तक का लॉयल्टी पुरस्कार अलग से

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 24 May 2023 06:34 AM (IST)

SpiceJet Airline इससे पहले नवंबर 2022 में एयरलाइन ने अपने पायलटों के वेतन में बदलाव किया था जिसमें 80 घंटे ...और पढ़ें

स्पाइसजेट ने अपने पायलटों का वेतन बढ़ाकर ₹7.5 लाख प्रति माह किया।
स्पाइसजेट ने अपने पायलटों का वेतन बढ़ाकर ₹7.5 लाख प्रति माह किया।

नई दिल्ली, एजेंसी: स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन ने मंगलवार को 75 उड़ान घंटों के लिए अपने पायलटों का मंथली वेतन बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये करने की घोषणा की। प्रशिक्षकों (डीई, टीआरआई) और प्रथम ऑफिसर्स की तनख्वाह भी बढ़ाई गई है।

1 लाख तक का लॉयल्टी पुरस्कार भी

इसके अलावा एयरलाइन ने अपने पायलटों के लिए प्रति माह ₹1,00,000 तक के मासिक लॉयल्टी पुरस्कार की घोषणा की है जो उनकी सैलरी से अलग होगा। स्पाइसजेट ने अपनी18वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि यह बढ़ोतरी 16 मई, 2023 से लागू होगी।

स्पाइसजेट की रोजाना 250 उड़ानें

इससे पहले नवंबर महीने 2022 में एयरलाइन ने अपने पायलटों के वेतन में बदलाव किया था, जिसमें 80 घंटे की उड़ान के लिए वेतन बढ़ाकर 7 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया था। स्पाइसजेट 48 गंतव्यों के लिए (भारत के भीतर और अंतरराष्ट्रीय) लगभग 250 दैनिक उड़ानें संचालित करती है।