Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, जानें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 10:50 PM (IST)

    रक्षा बंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने कई विशेष अनारक्षित लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-मथुरा हजरत निजामुद्दीन-जींद नई दिल्ली-रेवाड़ी जैसे मार्गों पर चलेंगी। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को प्रबंधित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

    Hero Image
    रक्षाबंधन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

    वि, नई दिल्लीः रक्षाबंधन पर लोगों को आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए उत्तर रेलवे ने शनिवार को अलग-अलग शहरों के लिए विशेष अनारक्षित लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय़ लिया है।

    अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों की परेशानी दूर होगी। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।

    • हजरत निजामुद्दीन-मथुरा विशेष (04484/04483) : हजरत निजामुद्दीन से यह विशेष ट्रेन सुबह 10 बजे चलेगी। वापसी में मथुरा जंक्शन से दोपहर एक बजे रवाना होगी।
    • हजरत निजामुद्दीन-जींद विशेष (04486/04485) : हजरत निजामुद्दीन से यह सुबह 10:30 पर चलेगी। जींद से यह दोपहर दो बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी।
    • नई दिल्ली-रेवाड़ी विशेष (04493/04494) : नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 10:20 रवाना होगी। वापसी में रेवाड़ी से दोपहर ढाई बजे प्रस्थान करेगी।
    • शामली-दिल्ली शाहदरा विशेष (04496/04495) : शामली से सुबह साढ़े आठ बजे यह शाहदरा के लिए चलेगी। वापसी में शाहदरा से पूर्वाह्न 11:40 बजे रवाना होगी।
    • पानीपत-पुरानी दिल्ली विशेष (04488) : पानीपत से यह ट्रेन सुबह 10:20 चलकर दोपहर 1:10 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।
    • पुरानी दिल्ली-अंबाला विशेष (04487) : पुरानी दिल्ली से अंबाला के लिए यह ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे चलेगी।
    • गाजियाबाद-अलीगढ़ विशेष ( 04492/04491) : गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए विशेष ट्रेन पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी। वापसी में अलीगढ़ से दोपहर डेढ़ बजे चलेगी।
    • अंबाला छावनी- पानीपत विशेष (04490) : अंबाला छावनी से देर शाम 8:10 बजे चलकर रात 10:30 बजे पानीपत पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें