सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह तबीयत खराब होने पर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा उन्हें रूटीन चेकअप भी करवाना था। इसके चलते उन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और रूटीन चेकअप कराया गया। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह तबीयत खराब होने पर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा उन्हें रूटीन चेकअप भी करवाना था। इसके चलते उन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और रूटीन चेकअप कराया गया।
हालत में सुधार
अस्पताल ने बताया कि श्रीमती गांधी की नियमित जांच की गई है और वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत में सुधार है और उन्हें शुक्रवार या अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi was admitted to Sir Ganga Ram Hospital in Delhi this morning at 8:30 am due to stomach related issues. She underwent a routine check-up and is now stable and is under observation: Sir Ganga Ram Hospital
— ANI (@ANI) February 20, 2025
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में 78 साल की हो गयीं। आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के बाहर सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।
हाल ही में, उन्होंने सरकार से जनगणना पूरी करने का आग्रह किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि 14 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभ नहीं मिल रहा है।
सत्र के दौरान विवादों में घिरी सोनिया गांधी
दरअसल, बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में बहुत थक गई थीं। पुअर लेडी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।