Sonali Phogat Death: टिकटॉक स्टार से बिग बॉस तक में फेमस हुई सोनाली फोगाट का विवादों से रहा है नाता
Sonali Phogat Death सोनाली फोगट ने 2006 में दूरदर्शन पर एक हरियाणवी शो में एक एंकर के रूप में अभिनय करके टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी। 2019 में उन्हो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। बीजेपी नेता, टिकटॉक स्टार (Tiktok Star) और पूर्व बिग बॉस (Bigg Boss) कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट (Sonali Phogat Death) का मंगलवार को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली। टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए मशहूर फोगाट 2019 में भाजपा में शामिल हुईं थी। फोगाट बिग बॉस के सीजन 14 में शामिल होकर चर्चा में रहीं। इन सब प्रसिद्धियों के बावजूद इनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है।
सोनाली फोगट ने 2006 में दूरदर्शन पर एक हरियाणवी शो में एक एंकर के रूप में अभिनय करके टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी। 2019 में, उन्होंने वेब सीरीज 'द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़' में अभिनय किया। सोनाली ने हरियाणवी गीत 'बंदूक अली जाटनी' (2019) के संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है। 2020 में, उन्होंने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 14 में प्रवेश किया था।
जारी किया था विवादित वीडियो और बयान
सोनाली फोगाट जून 2020 में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आईं, जब उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सोनाली फोगाट एक कृषि अधिकारी को चप्पल से मारती हुई दिखाई दी थीं। इसके बाद उनके ऊपर FIR भी दर्ज की गई थी। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोनाली फोगाट एक बार फिर चर्चा में आईं। जब उन्होंने भारत माता की जय ना बोलने वालों को पाकिस्तानी घोषित कर दिया था।
बोले थे जाति सूचक शब्द
पिछले साल अगस्त में सोनाली फोगाट फिर विवादों में आई थीं। सोनाली फेसबुक लाइव आईं थीं। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति से संबंधित प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्हें नोटिस भी मिला था।
पति की मौत के विवाद में फंसी
बता दें कि 2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की उनके फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। इसके बाद भी वह काफी दिनों तक विवादों में रहीं। गौरतलब हो कि सोनाली फोगाट फतेहाबाद जिले के भूथान गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी हरिता के संजय फोगाट से हुई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।