Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: दिल्ली में बेटा बना हैवान, मां पर खराब चरित्र का आरोप लगाकर की दरिंदगी

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 07:37 AM (IST)

    एक बेटे ने पवित्र रिश्ते को शर्मसार किया है। शिकायतकर्ता महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ हौज काजी थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसके बेटे ने इस महीने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया। महिला का पति 72 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है और महिला गृहिणी है।

    Hero Image
    प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले के हौज काजी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित फिलहाल बेरोजगार है।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला 25 जुलाई को अपने पति और बेटी के साथ तीर्थयात्रा के लिए सऊदी अरब गई थी। इसी दौरान, आरोपित ने अपने पिता को फोन कर मां पर ''खराब चरित्र'' का आरोप लगाया और पिता से तुरंत दिल्ली लौटकर तलाक देने की मांग की। परिवार के एक अगस्त को दिल्ली लौटने के बाद आरोपित पर अपनी मां के साथ मारपीट की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले दिन भी उसने उस पर हमला करने का प्रयास किया। अपनी सुरक्षा के डर से महिला कुछ समय के लिए बड़ी बेटी के ससुराल चली गई थी। शिकायत के अनुसार, 11 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे जब महिला घर लौटी तो आरोपित ने उससे अकेले में बात करने पर जोर दिया। इसके बाद वह उसे एक कमरे में ले गया, दरवाजा बंद कर दिया और चाकू व कैंची दिखाकर धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

    इस घटना से डरी और शर्मसार महिला ने तुरंत किसी को नहीं बताया और अपनी बेटी के साथ उसी कमरे में सोने लगी, लेकिन 14 अगस्त को तड़के लगभग 3:30 बजे आरोपित ने एक बार फिर यही हरकत दोहराई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।