Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP-कांग्रेस गठबंधन पर सोमनाथ भारती की खरी-खरी, अजय माकन को घेरा; राहुल और प्रियंका को भी नहीं छोड़ा

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 11:36 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी विधायक Somnath Bharti ने हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई फायदा नहीं हुआ। दिल्ली में आप के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं ने कोई समर्थन नहीं दिया।

    Hero Image
    सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उठाए सवाल। फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए चल रहे प्रयास के बीच आम आदमी पार्टी (आप) विधायक ने पिछले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने का मुद्दा उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने पार्टी से इस मामले पर भी एक बार विचार करने का आग्रह दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारती ने एक्स पर एक लंबे पोस्ट में कहा है कि मेरी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया। आप के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों, खासकर मुझे दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं ने बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया।

    अजय माकन ने मिलने से किया इनकार- भारती

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सरदार अरविंदर सिंह लवली कई कांग्रेसी नेताओं के साथ चल रहे चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने मिलने से भी इनकार कर दिया। मालवीय नगर में जितेंद्र कोचर जैसे स्थानीय नेताओं ने इस गठबंधन के खिलाफ काम किया और कथित तौर पर पैसे के लिए भाजपा के सांसद उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।

    ये भी पढ़ें-

    हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन में दरार! आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार; 1-2 दिन में होगा एलान

    अपने दम पर चुनाव लड़े पार्टी- सोमनाथ भारती

    इतना ही नहीं कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेसी मतदाताओं को अपने पक्ष में मजबूत करने के लिए हमारे संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। उन्होंने कहा कि आप के समर्थक ऐसे बेमेल और स्वार्थी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं, उन्होंने सुझाव दिया है कि पार्टी को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस मृत्युशैया पर हैं, कांग्रेस को भारी अंतर्कलह का सामना करना पड़ रहा है और हरियाणा अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य है। आम आदमी पार्टी को हरियाणा में पहली गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी ईमानदार सरकार देने के लिए अपने बल पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

    अजय माकन ने रची थी शराब घोटाले की साजिश

    उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस काल्पनिक शराब घोटाला ने भाजपा को महीनों-वर्षों तक हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने का मौका दिया था, उसकी साजिश माकन ने रची थी और उस पर सख्ती से काम किया था। जब आप को हराने की बात आती है तो भाजपा और कांग्रेस दोनों खुले तौर पर या गुप्त रूप से मिलकर काम करते हैं।