Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: स्नैचर ने महिला पर किया चाकू से हमला, फिर चेन लूटकर फरार

    By AgencyEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 06:17 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली के पश्चिमी घोंडा की रहने वाली महिला फरीदाबाद से अपने पांच साल के बेटे को लेकर रिक्शे से घर लौट रही थी। रिक्शे से उतरकर जब वह अपने घर की ओर जा रही थी तभी एक व्यक्ति ने उस पर पीछे से हमला कर दिया।

    Hero Image
    Delhi News: बदमाश ने चेन छीनने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भजनपुरा इलाके में दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला ने भी बदमाशों को डटकर सामना किया, लेकिन बदमाशों के दुस्हास आगे टिक नहीं पाई। महिला को लहूलुहान करने के बाद बदमाश सोने की चेन लूटकर ले गए। वारदात के वक्त पीड़िता गुरुग्राम से दिल्ली अपने मायके आ रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जख्मी हालत में महिला अवंतिका को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लूट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।अवंतिका अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सैनिक कालोनी में रहती है। उनके पति सावन कुमार पेशे से इंजीनियर हैं और सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।

    दिसंबर 2021 में अवंतिका सऊदी से अपने बेटे के साथ गुरुग्राम लौट आई थी। उनका मायका भजनपुरा स्थित गंगोत्री विहार में है। सोमवार शाम को अवंतिका अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके आ रही थी, वह बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से उतरकर रिक्शे से गंगोत्री विहार पहुंची। रिक्शे से उतरकर वह अपने घर जा रही थी, घर के नजदीक ही उन्हें दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

    एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया और चेन मांगने लगा। पीड़िता बदमाशों से डरी नहीं और उनसे भिड़ गई। महिला ने एक बदमाश के सिर से उसका हेलमेट उतार लिया। वह अकेली महिला बदमाशों से भिड़ी रही, आरोप है कि बदमाशों के हाथ में चाकू देखकर लोग डर गए और किसी ने उनकी मदद नहीं की। लूट का विरोध करने में बदमाशों ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ वार दिए।

    चेहरे, कमर व हाथ पर चाकू लगने से।महिला घायल हो गई, उसके बाद बदमाशों ने चाकू से चेन काटी और भाग गए। आरोप है कि महिला को घायल हालत में सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने इलाज करने मना कर दिया। जिसके बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली LG के जांच के आदेश को सिसोदिया ने बताया असंवैधानिक, सभी आरोप 'राजनीति से प्रेरित