Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Signature Bridge: रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया सिग्नेचर ब्रिज, देखने पर आप भी कहेंगे 'वाह'

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 02 Aug 2020 09:00 AM (IST)

    दिल्ली की पहचान बन चुका सिग्नेचर ब्रिज कुछ दिन बाद रोज रात में रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नजर आएगा। ब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था का काम पूरा हो गया है।

    Delhi Signature Bridge: रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया सिग्नेचर ब्रिज, देखने पर आप भी कहेंगे 'वाह'

    नई दिल्ली [ वी के शुक्ला]दिल्ली की पहचान बन चुका सिग्नेचर ब्रिज पर रंग बिरंगी रोशनी का अद्भुत नजारा लोग जल्द देख सकेंगे। ब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था का काम पूरा हो गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसका ट्रायल अब अंतिम चरण में है। ब्रिज पर नियमित तौर पर रंग बिरंगी रोशनी की व्यवस्था रहेगी। होली, दिवाली पर रोशनी के विशेष शो किए जाएंगे। इसी तरह दो अक्टूबर को ब्रिज गांधी जी को समर्पित होगा। इस ब्रिज पर गांधी जी के चित्र दिखाई देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सरकार ने ब्रिज पर रोशनी के लिए एक विस्तृत योजना बनाई है। इस योजना पर जो कंपनी काम कर रही थी उसने रोशनी के लिए सिस्टम लगा दिया है। इसके लिए ट्रायल चल रहा है। जो अंतिम चरण में है। दिल्ली सरकार ने अनुमति दी तो अगले सप्ताह से रोशनी की व्यवस्था को नियमित तौर पर शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत ब्रिज के मुख्य भाग में रंग बिरंगी रोशनी की जा रही है। रोशनी के कुछ निर्धारित समय में डिजाइन बदलते रहेंगे। ब्रिज के 154 मीटर ऊंचे मुख्य पिलर पर 150 लाइटों का फोकस रहेगा। इन लाइटों को ब्रिज के पास खंभों पर लगाया गया है।

    इसके अलावा मुख्य पिलर के साथ लगे तारों को भी रोशनी से सजाया गया है। वहीं पर्यटकों को मुख्य पिलर पर ले जाने के लिए ब्रिज से यमुना खादर की सतह तक रैंप बनाने का काम करने के लिए कंपनी निर्धारित हो चुका है। पार्किंग क्षेत्र व कैफेटेरिया के लिए भी कंपनी निर्धारित हो चुकी है। यह कार्य भी अब दिसंबर तक पूरा होगा। बता दें कि वजीराबाद में यमुना नदी पर बने जिस बहु-प्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का दिल्ली की जनता को पिछले 14 साल के इंतजार के बाद ठीक एक साल पहले 4 नवंबर 2018 को जनता को समर्पित किया गया था।

    क्या है इसकी खासियत?

    सिग्नेचर ब्रिज का मुख्य आकर्षण उसका मुख्य पिलर है जिसकी ऊंचाई 154 मीटर है। पिलर के ऊपरी भाग में चारों तरफ शीशे लगाए गए हैं। लिफ्ट के जरिए जब लोग यहा पर पहुंचेंगे तो उन्हें यहा से दिल्ली का टॉप व्यू देखने को मिलेगा जो दिल्ली में किसी भी इमारत की ऊंचाई से अधिक होगा या ऐसे समझें कि इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से दोगुनी से भी •ा्यादा है। जिससे यह पर्यटकों के लिए खास बनेगा। ब्रिज पर 15 स्टे केबल्स हैं। जिन पर ब्रिज का 350 मीटर भाग बगैर किसी पिलर के रोका गया है। ब्रिज की कुल लंबाई 675 मीटर चौड़ाई 35.2 मीटर है।