विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Case: हत्या से कुछ देर पहले श्रद्धा का आखिरी चैट आया सामने, दोस्त से कहा- 'I've got news'

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2022 11:35 AM (IST)

Shraddha Murder Case मुंबई की श्रद्धा और आफताब दिल्ली के छतरपुर में लिव-इन में रहते थे। आफताब पर आरोप है ...और पढ़ें

मौत से कुछ देर पहले श्रद्धा ने दोस्त को किया था मैसेज
मौत से कुछ देर पहले श्रद्धा ने दोस्त को किया था मैसेज

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Shraddha Murder Case दिल्ली के छतरपुर में मुंबई की श्रद्धा हत्याकांड की जांच अहम मोड़ पर है। दिल्ली पुलिस ने आफताब के माता-पिता का बयान दर्ज किया है। बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया। इस बीच श्रद्धा को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा की मौत से कुछ देर पहले की आखिरी चैट सामने आई है। 18 मई, 2022 को रात 9 से 10 बजे के बीच श्रद्धा की हत्या हुई थी। इससे पहले शाम 4:34 बजे श्रद्धा ने अपने एक दोस्त को मैसेज किया था।

दोस्त को क्या कहना चाहती थी श्रद्धा?

अपने आखिरी चैट में श्रद्धा अपने दोस्त को कुछ बताने वाली थी। उसने अपने दोस्त को तीन मैसेज किए थे। इसमें श्रद्धा लिखती है- 'Dude, I have got news' यानी मेरे पास एक खबर है। इससे साफ है कि मौत से चंद घंटे पहले श्रद्धा अपने दोस्त को कुछ अहम बातें बताने वाली थी, लेकिन श्रद्धा को नहीं पता था कि यह उसकी जिंदगी के आखिरी शब्द होंगे।

श्रद्धा ने नहीं दिया फिर कोई जवाब

इसके बाद श्रद्धा फिर लिखती है I got super busy with something यानी मैं किसी चीज में बहुत व्यस्त हो गई थी। श्रद्धा अपने जिस दोस्त को मैसेज करती है, उसका तुरंत जवाब नहीं आता है। दो घंटे बाद शाम 6:29 बजे श्रद्धा का दोस्त रिप्लाई करता है, लेकिन इसके बाद श्रद्धा का कोई जवाब नहीं आता है।

2020 में श्रद्धा ने की थी पुलिस में शिकायत

वहीं, श्रद्धा-आफताब को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो साल 2020 में श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। इसमे श्रद्धा ने बताया था कि आफताब उसके टुकड़े करने की धमकी देता है। आफताब की हिंसक प्रवृत्ति से परेशान होकर श्रद्धा वालकर ने मुंबई के तूलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। श्रद्धा ने पुलिस को कहा था कि आफताब से उसकी जान को खतरा है।

Shraddha Murder: क्या श्रद्धा को पता था एक दिन आफताब उसे मार डालेगा? सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Palam Murder Case: परिवार में कत्ल करते जिसने देखा उसको मारता गया केशव, तीन घंटे में ले ली चार जान

डेटिंग एप पर प्यार, लिव इन में तकरार और हत्या, तीन साल में श्रद्धा-आफताब की 'Love Story' का खौफनाक 'The End'