यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaftab Poonawala: फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े और बिस्तर पर दूसरी गर्लफ्रेंड, आफताब ने नहीं लगने दी भनक
Shraddha Murder Case मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस डेटिंग ऐप पर आफताब ने श्रद्धा से दोस्ती की थी उसी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Shraddha Murder Case Live Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मुंबई के पालघर की श्रद्धा की बेरहमी से हत्या मामले में हर पल चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। करीब छह महीने तक लिव इन पार्टनर आफताब ने श्रद्धा की मर्डर मिस्ट्री को दुनिया से छिपा कर रखा था। उसे यकीन था कि किसी को उसके गुनाहों का पता नहीं चलेगा।
नॉर्मल जिंदगी जीने लगा था आफताब
हैवानियत के हदें पार करते हुए उसने 18 मई को नींद में सो रही श्रद्धा का गला घोंटा और फिर शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए। हर रोज रात के दो बजे वह जगंल में जाता और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर एक टुकड़ा फेंक आता था। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिए एक महीने भी ठीक से नहीं गुजरे थे और आफताब नॉर्मल जिंदगी जीने लगा था।
डेटिंग ऐप से दूसरी लड़की से की दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई में हत्या के बाज जून-जुलाई में आफताब ने उसी डेटिंग ऐप से दूसरी लड़की से दोस्ती की, जिसपर वह श्रद्धा से मिला था। बताया जा रहा है कि आफताब ने युवती को कई बार अपने घर पर बुलाया। जिस कमरे में श्रद्धा का शव रखा था, वहीं पर दोनों ने संबंध भी बनाए।
रूम फ्रेशनर और अगरबत्तियों से छिपाता था बदबू
पेशे से मनोवैज्ञानिक युवती आफताब की मनोदशा पढ़ ना सकी। आफताब ने श्रद्धा की हत्या बेहद शातिर तरीके से की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपित आफताब ने शव के टुकड़ों को रखने के लिए एक नया फ्रिज खरीदा। शव से आने वाली बदबू को छिपाने के लिए आफताब अगरबत्तियों एवं रूम फ्रेशनर का उपयोग करता था। यही कारण है कि घर में डेड बॉडी होने का बावजूद युवती को इस बात का जरा भी शक नहीं हुआ।
आफताब इस बात का ध्यान भी रखता था कि शरीर का कौन सा हिस्सा पहले सड़ना शुरू हो जाता है। उसी हिसाब से उसने शरीर के हिस्सों को फेंकना शुरू किया। किसी को श्रद्धा की हत्या की भनक न लगे, इसके लिए आफताब उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी चलाता था।
