Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आज दिल्ली को मिला नया मनमोहन सिंह', CM आतिशी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 23 Sep 2024 05:57 PM (IST)

    बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे खुद की तुलना भगवान राम और भरत से कर रहे हैं। उन लोगों के बारे में क्या कहा जा सकता है जिन्होंने अपने बच्चों के नाम पर किए गए वादों को तोड़ा है? क्या उनकी तुलना भगवान राम से की जाएगी? जो लोग अपने वादे पूरे नहीं कर पाए वे भगवान राम से तुलना कर रहे हैं।

    Hero Image
    CM आतिशी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज।

    एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी को 'प्रॉक्सी सीएम' करार देते हुए उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की। ऐसा कहा जात है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के नियंत्रण में थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूनावाला ने कहा, "आज दिल्ली को नया मनमोहन सिंह मिला है। जिस तरह से सीएम की कुर्सी खाली रखी गई, उसी तरह दिल्ली के लोगों को 'लापता सीएम' भी मिला। पहले उन्हें 'जेल वाला सीएम' मिला, फिर 'बेल वाला' सीएम मिला, जिसके पास सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के बाद कोई शक्ति या अधिकार नहीं बचा था। आज उन्हें 'प्रॉक्सी सीएम' यानी मनमोहन सिंह मिला।" 

    वादे पूरे नहीं किए और भगवान राम से तुलना: पूनावाला

    उन्होंने आगे नाराजगी जताई कि वे (आप) खुद की तुलना भगवान राम और भारत से कर रहे हैं। पूनावाला ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे खुद की तुलना भगवान राम और भरत से कर रहे हैं। उन लोगों के बारे में क्या कहा जा सकता है जिन्होंने अपने बच्चों के नाम पर किए गए वादों को तोड़ा है? क्या उनकी तुलना भगवान राम से की जाएगी? जो लोग अपने वादे पूरे नहीं कर पाए, वे खुद की तुलना भगवान राम से कर रहे हैं।"

    केजरीवाल की रिहाई पर फोड़े गए थे पटाखे: पूनावाला

    उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस महीने की शुरुआत में तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल की रिहाई के कुछ घंटों बाद ही पटाखे जलाए गए, जो दिल्ली सरकार के शहर भर में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश का उल्लंघन है। 

    पूनावाला ने कहा, "विडंबना यह है कि उनकी सरकार ने कुछ दिन पहले एक 'फतवा' जारी किया था कि भगवान राम के आगमन पर दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे, लेकिन जब शराब घोटाले का आरोपी एक व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) जेल से बाहर आता है, तो पटाखे फोड़े जाते हैं। यह दोहरा चरित्र है। मुझे लगता है कि खुद की तुलना भगवान राम, भरत और लक्ष्मण से करना अपमान है।"

    यह भी पढ़ें- CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी, बीजेपी बोली- ये संविधान का अपमान