Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली निगम चुनाव से पहले शहजाद पूनावाला को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 23 Dec 2021 07:13 PM (IST)

    दिल्ली में भाजपा ने शहजाद पूनावाला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूनावाला को दिल्ली भाजपा में आइटी और सोशल मीडिया विभाग का इंचार्ज बनाया गया है। वह विनीत गोयनका की जगह लेंगे जो अभी हाल में ही प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बनाए गए थे।

    Hero Image
    दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता शहजाद पूनावाला को नियु्क्ति पत्र सौपते हुए। फोटो सौ. ट्विटर

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawala) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शहजाद पूनावाला को दिल्ली भाजपा में आइटी और सोशल मीडिया विभाग (Delhi BJP IT and Social Media department in-charge) का प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शहजाद विनीत गोयनका की जगह लेंगे जिनकी नियुक्ति अभी हाल में ही प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के पद पर हुई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को इस संबंध में नियुक्त पत्र जारी किया है। पूनावाला की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए शहजाद पूनावाना ने ट्वीट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सीनियर भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया है। वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत कई पार्टी नेताओं ने शहजाद को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

    बता दें कि शहजाद पूनावाला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। वह टीवी पर अक्सर पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। दिल्ली में अगले साल अप्रैल महीने में निगम चुनाव प्रस्तावित है। इस चुनाव को देखते हुए शहजाद पूनावाला से भाजपा को काफी उम्मीदें होंगी।

    कौन हैं शहजाद पूनावाला

    शहजाद पूनावाला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा के बहनोई तहसीन पूनावाला के भाई हैं। इस तरह से वह प्रियंका गांधी के रिश्तेदार हैं। भाजपा में आने से पहले वह कांग्रेस में थे। जब शहजाद कांग्रेस में थे तब भी वह टीवी पर कांग्रेस का पक्ष रखते थे। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के कार्यक्रम में उन्हें देखा जा चुका है। लेकिन बीच में कांग्रेस आलाकमान से मनमुटाव के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा में उन्हें कई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।