Shalimar Bagh Vidhan Sabha Chunav Result : शालीमार सीट पर 12 साल बाद बीजेपी का कब्जा, AAP उम्मीदवार को मिली करारी हार
Shalimar Bagh Vidhan Sabha Seat पर इस बार बीजेपी और आप के बीच कड़ी टक्कर थी। दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजे घोषित होते ही शालीमार सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली। आप प्रत्याशी को हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा प्रत्याशी पानी फेर दिया। बता दें कि रेखा गुप्ता ने कुल 68200 वोट पाकर आप उम्मीदवार को बड़ा झटका दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result) की रिजल्ट शालीमार बाग विधानसभा सीट (Shalimar Bagh Assembly Election 2025) पर घोषित हो गए। इस चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बंदना कुमारी को कुल 29595 वोटों से हराया।
बता दें कि रेखा गुप्ता ने कुल 68200 वोट पाकर आप उम्मीदवार को बड़ा झटका दिया। इस सीट पर आप ने बंदना कुमारी, भाजपा ने रेखा गुप्ता और कांग्रेस ने प्रवीण जैन को मैदान में उतारा था। यह इलाका पहले बाहरी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था, जो 2008 में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बन गया।
गौरतलब है कि दिल्ली की इस सीट पर कांग्रेस कभी जीत नहीं पाई। पहले चार चुनावों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंची लेकिन जीत का परचम लहराने में सफल नहीं हो पाई।
पूर्व में ये नेता रहे विजेता
वर्ष | नाम | पार्टी |
2020 | बंदना कुमारी | आप |
2015 | बंदना कुमारी | आप |
2013 | बंदना कुमारी | आप |
2008 | रविन्दर नाथ बंसल | बीजेपी |
2003 | रविन्दर नाथ बंसल | बीजेपी |
पुराने इलाकों में से एक शालीमार बाग
दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में से एक शालीमार बाग विधानसभा सीट दिल्ली की 70 सीटों में से एक है। मुगल काल की विरासत को समेटे इस इलाके को 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था। यहां हुए पहले चुनाव में बीजेपी के साहिब सिंह वर्मा यहां से विधायक बने थे।
इस सीट पर शुरुआत में बीजेपी का कब्जा
शुरुआत से ही बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया और लगातार 4 बार इस सीट पर जीत दर्ज की। बीजेपी के रविंद्र नाथ बंसल यहां से लगातार 3 बार विधायक बनने वाले इकलौते नेता हैं।
हम अपने पाठकों को हर पल खबरों से अपडेट करते हैं। हम आप तक ताज़ा और ब्रेकिंग न्यूज़ तुरंत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव परिणाम आने पर यह खबर अपडेट की जाएगी। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के लिए जागरण से जुड़े रहें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।