Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shakur Basti Vidhan sabha Chunav result : अपना किला नहीं बचा पाए सत्येंद्र कुमार जैन, BJP ने दी बड़ी शिकस्त

    By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Feb 2025 04:06 PM (IST)

    शकूर बस्ती विधानसभा सीट (Shakur Basti Assembly Election 2025) दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। इस चुनाव में शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इस सीट पर आप ने सत्येंद्र कुमार जैन भाजपा ने करनैल सिंह और कांग्रेस ने सतीश लूथरा को मैदान में उतारा था। चुनाव परिणाम आते ही आप उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार जैन अपना किला बचाने में असफल रहे।

    Hero Image
    भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह ने आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन को भारी अंतर से हराया। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result) की सभी 70 सीटों में से एक शकूर बस्ती विधानसभा सीट (Shakur Basti Assembly Election 2025) पर चुनाव घोषित हो गए। भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह ने आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन को भारी अंतर से हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह ने कुल 56869 वोट पाकर आप उम्मीदवार सत्येंद्र सिंह जैन को हराया। सत्येंद्र सिंह को कुल 20998 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

    Delhi Election Results Live Update: दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE | Breaking News | AAP Vs BJP Vs Congress

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस सीट को हॉट सीट माना जा रहा था। इस सीट पर आप ने सत्येंद्र कुमार जैन, भाजपा ने करनैल सिंह और कांग्रेस ने सतीश लूथरा पर दांव लगाया था।

    वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र कुमार जैन विधायक हैं। वह लगातार तीसरी बार यहां से विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस यहां से तीन बार, भाजपा और दो बार चुनाव जीत चुकी है। जबकि जनता पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ने एक-एक बार यह सीट जीती है।

    पूर्व में विजेता रहे ये नेता

      वर्ष   विजेता   पार्टी
     2020  सत्येंद्र कुमार जैन  आप
     2015  सत्येंद्र कुमार जैन  आप
     2013  सत्येंद्र कुमार जैन  आप
     2008  श्याम लाल गर्ग  बीजेपी
     2003  एस सी वत्स  कांग्रेस
     1998  एस सी वत्स  कांग्रेस
     1993  गौरी शंकर भारद्वाज  बीजेपी
     1983  एस सी वत्स  कांग्रेस
     1977  राम गोपाल सिसोदिया  जेएनपी
     1971  श्री चंद  सीपीआई

    शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र

    शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र दीपाली, सरस्वती विहार से लेकर पश्चिम विहार तक फैला हुआ है। पश्चिम विहार, पीतमपुरा, ऋषि नगर, संत नगर के इलाके इस क्षेत्र में आते हैं। दिल्ली नगर निगम के चार वार्ड इस क्षेत्र में आते हैं।

    शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र को 1972 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। तब कम्युनिस्ट पार्टी के श्री चंद ने भारतीय जनसंघ के नेता बनारसी दास को हराकर यहां से विधायक बने थे।

    हम अपने पाठकों को हर पल खबरों से अपडेट करते हैं। हम आप तक ताज़ा और ब्रेकिंग न्यूज़ तुरंत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव परिणाम आने पर यह खबर अपडेट की जाएगी। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के लिए जागरण से जुड़े रहें।