Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: सीवर की सफाई करते वक्त जहरीली गैस की चपेट में आए कर्मचारी, एक की मौत और तीन की हालत गंभीर

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 09:42 AM (IST)

    बाहरी दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से चार सफाई कर्मचारी प्रभावित हुए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात अशोक विहार इलाके में हुई जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई चल रही थी।

    Hero Image
    सीवर की सफाई करते हुए कर्मचारी की मौत।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में चार सफाई कर्मचारी आ गए। बताया गया कि एक की मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, देर रात 12 बजे के आसपास ये घटना अशोक विहार इलाके में हुई। बताया गया कि घटना उस समय हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई  की जा रही थी। इस दौरान अचानक जहरीली गैस ने काम करने वाले कर्मचारी अरविंद (40 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया।