Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों से दुष्कर्म...फिर हत्या करने वाला 'सीरियल किलर', 30 मासूमों के साथ वारदात देने की बात स्वीकारी

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 08 May 2023 12:01 AM (IST)

    लगभग 30 बच्चों की हत्या और दुष्कर्म के आरोपित सीरियल किलर के नाम से कुख्यात रविंद्र कुमार को रोहिणी कोर्ट ने 2015 में गांव बेगमपुर में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के एक मामले में दोषी करार दे दिया है।

    Hero Image
    बच्चों से दुष्कर्म...फिर हत्या करने वाला 'सीरियल किलर', 30 मासूमों के साथ वारदात देने की बात स्वीकारी

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लगभग 30 बच्चों की हत्या और दुष्कर्म के आरोपित सीरियल किलर के नाम से कुख्यात रविंद्र कुमार को रोहिणी कोर्ट ने 2015 में गांव बेगमपुर में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के एक मामले में दोषी करार दे दिया है। सजा का ऐलान आगामी 30 मई को होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले आरोपित रविंद्र के खिलाफ रोहिणी कोर्ट के अलावा कई अन्य अदालतों में 28 बच्चों व उससे दुष्कर्म के मामले चल रहे हैं। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी का कहना है कि रविंद्र ने 30 बच्चों के साथ दुष्कर्म व हत्या की बात स्वीकार की थी।

    रोहिणी कोर्ट में इस मामले की पैरवी कर रहे सरकारी अधिवक्ता विनित दहिया ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुनील कुमार की कोर्ट में बेगमपुर थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के मामले में आरोपित के खिलाफ पुख्ता सुबूत पेश किए गए थे। सभी सुबूतों को कोर्ट ने सही मानते हुए आरोपित को दोषी करार दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 30 मई को होगी।

    2015 में बेगमपुर में दुष्कर्म के बाद हुई थी मासूम की हत्या

    विनित दहिया के अनुसार, रविंद्र ने 14 जुलाई 2015 को शौच के लिए जा रही बच्ची को उठा लिया था।वह उसे खंडहर पड़ी एक इमारत में लेकर गया था व उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर गई थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपित ने उसके पास सन्नी नामक युवक के कागजात फेंक दिए थे। बाद में पता लगा कि आरोपित ने वह कागजात चोरी किए थे। इसके बाद 16 जुलाई को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    डीएनए सैंपल से हुई थी पुष्टिअधिवक्ता दहिया ने बताया कि बच्ची व आरोपित के डीएनए से इस बात की पुष्टि हुई थी कि आरोपित ने ही बच्ची की हत्या की थी। बच्ची के कपड़ों पर आरोपित व आरोपित की पेंट पर बच्ची का डीएनए मिला था।पूछताछ के दौरान आरोपित ने दिल्ली-एनसीआर व उत्तर प्रदेश के करीब 30 बच्चों से दुष्कर्म की बात स्वीकार की थी।

    यूं देता था वारदात का अंजाम

    जांच के दौरान पता लगा था कि रविंद्र शराब और नशे का आदी था और नशे की हालत में अपराध करता था।प्राइवेट बस कंडक्टर रविंद्र अपनी मां अंजू के साथ कराला के सुखबीर नगर इलाके में साथ रहता है।वह बच्चों को मिठाई खिलाकर व पैसे देने के बहाने फुसलाता था और फिर उनसे दुष्कर्म कर हत्या करता था।आरोपित ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में वारदात को अंजाम दिया था।

    रविंदर को दोषी करार देने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह (तत्कालीन बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त) ने कहा कि आखिरकार न्याय मिला।मासूम बच्चों की आत्माओं को शांति मिलेगी।यह न्याय प्रणाली में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।