सामाजिक-आर्थिक समृद्धि के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं सीमा सिंह
राजधानी में गरीब महिलाओं को समृद्धि की ओर बढ़ाने के लिए सामाजिक उद्यमी सीमा सिंह उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में मदद कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को कोर ...और पढ़ें

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। राजधानी में गरीब महिलाओं को समृद्धि की ओर बढ़ाने के लिए सामाजिक उद्यमी सीमा सिंह उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में मदद कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भी खबरदार किया है। सीमा सिंह ने महिलाओं से आह्वान किया है कि इस महामारी के दौर में अपने पैर पर खड़े रहने और परिवार को मजबूती प्रदान करने के लिए आर्थिक तौर पर समृद्ध बनें। सीमा सिंह समाजिक संस्था मेघाश्रे की संस्थापिका हैं। साथ ही संस्था के माध्यम से काफी समय से समाजसेवा क्षेत्र में खासकर महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को लेकर काम कर रहीं हैं।
उन्होंने महिलाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई और बुनाई का प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया है। दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग इलाके में वह कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं, जो स्वरोजगार के माध्यम से अपना परिवार चला रही हैं।
उन्होंने बताया कि कोविड काल समाज व देश के लिए चुनौती का काल रहा है। जिस प्रकार समाज के कमजोर वर्गों ने आर्थिक संकट का सामना किया वह अभूतपूर्व रहा। खासकर, सड़क पर रहने वाले बेघर लोगों के लिए रोजी रोजी की समस्या पैदा हुई।
इस दौरान उनकी संस्था ने जरूरी खाने-पीने की सामग्री, जरूरतमंदों को आर्थिक मदद, दवाई, मास्क, हैंड सैनिटाइजर व एनर्जी ड्रिंक आदि देकर मदद की। महिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रबंधन के साथ ही घरेलू उद्योगों को चलाने को लेकर कार्य किया।
उन्होंने कहा, संकट अभी टला नहीं है और कोई भी लापरवाही हमें मुश्किल में डाल सकती है। युवाओं, खासकर महिलाओं के उत्थान के लिए वह समर्पित हैं। कोरोना काल के अनुभवों को देखते हुए उन्होंने सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में केंद्रित लक्ष्यों को हासिल करने की योजना बनाई है। महिलाओं के लिए छोटी व्यावसायिक इकाइयां स्थापित करने में मदद से बड़ा लक्ष्य प्राप्त होता है और इसे लेकर वह अग्रसर हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।