Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pahalgam Terror Attack: वापस पाकिस्तान जाएगी सीमा हैदर? रिपोर्टर ने पूछा सवाल तो...

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 02:27 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आने वाली Seema Haider फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल भारत सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए देश में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर Seema Haider को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

    Hero Image
    बच्चों के साथ में सीमा हैदर और सचिन मीणा। फाइल फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं दे रहा है। लोग सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग घटना पर गुस्सा जाहिर कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश

    हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा समाप्त कर दी है। इस निर्णय के अनुसार अब पाकिस्तानी नागरिक इस छूट के अंतर्गत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे।

    कैसे भारत आई थी सीमा हैदर?

    वहीं, जो पाकिस्तानी नागरिक पहले से इस सुविधा के तहत भारत में मौजूद हैं। उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस फैसले के बाद सीमा हैदर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। 

    पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें पाकिस्तान भेजने की मांग की है। इस संबंध में मीडिया कर्मियों ने उनसे वार्ता करने की भी कोशिश की, लेकिन सीमा हैदर ने इस विषय पर कुछ ही बोलने से इनकार कर दिया।

    18 मार्च को दिया था बेटी को जन्म

    चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर ने 18 मार्च को बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम मीरा रखा गया है। रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ सीमा हैदर ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। मीरा, सीमा हैदर की पांचवीं जबकि सीमा सचिन मीणा से यह पहली संतान है।

    नागरिकता पर उठ रहे सवाल

    कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर की नागरिकता पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि भारत सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर को 24 घंटों में देश छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा तो कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस मामले से सीमा हैदर का कोई संबंध नहीं है वह भारत में ही रहेगी।

    सीमा हैदर के पाक जाने की चर्चा पर क्या बोली पुलिस?

    सीमा हैदर के मामले में पुलिस का कहना है कि जो पाकिस्तान नागरिक वैध तरीके से भारत आए हैं उन्हें पाकिस्तान जाने को कह दिया गया है, लेकिन सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत में आई है उस पर मामला दर्ज है। जब तक मुकदमा चलेगा वह भारत में ही रहेगी। उस पर यह नियम लागू नहीं होगा। यह जानकारी रबूपुरा उप निरीक्षक हरेंद्र मलिक ने दी है।

    सीमा के वकील ने क्या कहा?

    सीमा के पाकिस्तान भेजे जाने की अटकलों पर वकील एपी सिंह ने कहा, "सीमा हैदर अदालत के आदेश का पूरी तरह से पालन कर रही है और आगे भी करेगी। वह खुद भी इस आतंकी घटना से दुखी है। वह अपने बच्चों के साथ शरण के आधार पर है। यही हालात उसके साथ भी थे और आज भी पाकिस्तान के लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।