Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरों में देखिए राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल, जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:48 PM (IST)

    दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राजपथ पर हमारे वीर जवान हैरतअंगेज कारनामें दिखा रहे हैं। इन दिनों सेना के जवान राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए लिए रिहर्सल कर रहे हैं

    Hero Image
    राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वाभ्यास के दौरान हैरतअंगेज कारनामे दिखाते सेना के जवान। ध्रुव कुमार

    नई दिल्ली [ध्रुव कुमार]। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे में जहां लोग ठिठुर रहे हैं वहीं, राजपथ पर हमारे वीर जवान हैरतअंगेज कारनामें दिखा रहे हैं। इन दिनों सेना के जवान राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। गुरुवार को भी सेना के जवानों ने हैरतअंगेज कारनामें दिखाए। मिली जानकारी के अनुसार, इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जांबाज जवान बाइक से हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईटीबीपी जवानों की टीम की तरफ से दस प्रकार के फार्मेशन दिखाए जाएंगे। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से रिहर्सल किया जा रहा है। शुक्रवार को भी ये जवान रिहर्सल करेंगे।

    जवानों के अविश्वनीय करतब से हर कोई अवाक रह जाता है। आप भी तस्वीरों देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐसा कारनामा दिखाना कितना कठिन काम होता है। लेकिन हमारे जवान असंभव को संभव कर दिखाया है। 

    सेना की महिला टुकड़ियां भी गणतंत्र दिवस पर अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगी। बाइक सवार महिला जवानों का करतब देखकर हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता।

    ये तस्वीरें बीएसएफ में महिला जवानों की है। आप देख सकते हैं महिला जवान किस तरह से करतब दिखा रही हैं।

    बीएसएफ की महिला जवानों का हैरतअंगेज करतब देखकर हर कोई देश की बेटियों पर गर्व करेगा।

    सेना के इन जवानों को देखिए किस तरह से बाइक से करतब दिखा रहे हैं। बाइक के जरिए इन कमदताल देखते ही बनता है।

    सेना के जवानों का यह करतब देखकर आपके मन में कौतूहल पैदा कर देगा आखिर ये लोग बाइक से इस तरह कितनी आसानी से कर ले रहे हैं।

    रिहर्सल के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस जवानों ने भी जवानों का करतब देखा।

    कड़ाके की ठंड व घने कोहरे में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वाभ्यास करते स्कूली छात्र छात्राएं। राजपथ पर इस बार सांस्कृतिक कार्यकर्मो की अनोखी झलक देखने को मिलेगी।